
जॉब डेस्क। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से लॉ ऑफिसर, स्पेशलिस्ट ग्रेड II, सहायक विधायी परामर्शदाता और जूनियर टेक्निकल ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी। जो भी युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और इस वैकेंसी के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती के लिए पद के अनुसार अलग-अलग योग्यता तय की गई है। पदानुसार आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से साइंस/ इंजीनियरिंग में डिग्री/ शुगर टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा/ लॉ में डिग्री और अनुभव आदि हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी निर्धारित उम्र सीमा के अंतर्गत आते हैं। सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता एवं आयु सीमा के लिए नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।
आवेदन पत्र भरने का तरीका
- यूपीएससी भर्ती आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर OTR कर लें।
- इसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
- फॉर्म भरने के बाद निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
- फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
UPSC Various Post Online Form 2026
UPSC Recruitment 2026 Notification PDF
कितनी लगेगी फीस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ महिला उम्मीदवार पूर्ण रूप से निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। इन श्रेणी के अलावा आने वाले अभ्यर्थियों को फीस के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा जो ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया एवं भर्ती विवरण
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन आवेदन शॉर्टलिस्टिंग/ इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। जरूरत पड़ने पर रिक्रूटमेंट टेस्ट से भी गुजरना पड़ सकता है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 13 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से लॉ ऑफिसर के लिए 3 पद, स्पेशलिस्ट ग्रेड II (जूनियर स्केल) कॉर्डियोलॉजी के लिए 1 पद, असिस्टेंट लेजिस्लेटिव काउंसल (ग्रेड IV ऑफ इंडियन लीगल सर्विस) के लिए 8 पद और जूनियर टेक्निकल ऑफिसर (शुगर टेक्नोलॉजी) के लिए 1 पद आरक्षित है।
