1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे TV, फ्रीज से लेकर वॉशिंग मशीन तक! जानिए कितनी बढ़ेगी कीमतें

बिजनेस डेस्क। घर के लिए AC, LED TV या वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी खरीद लिजिए वरना फिर रेट बढ़ जाएंगी आइयें जानते है कितनी बढ़ने वाली है रेट।

रेट कितना बढ़ेगा

PTI के मुताबिक, इस साल ये तीसरी बार है जब कंपनियां कीमतें बढ़ा रही हैं। AC के दाम 5-8% चढ़ेंगे, जबकि वॉशिंग मशीन, फ्रिज और LED TV 3-4% महंगे होंगे।

दाम क्यों बढ़ रहे हैं?

  • दाम बढ़ने की बड़ी वजह है कच्चे माल की महंगाई. तांबा, स्टील, एल्युमिनियम और कच्चे तेल से बनने वाली चीजें अब महंगी हो गई हैं।
  • इसके अलावा पश्चिम एशिया का तनाव और करेंसी में उतार-चढ़ाव भी एक कारण है।

किन किन ब्रांड्स के दाम बढ़ेंगे?

ब्लू स्टार के एमडी बी थियागराजन का कहना है कि युद्ध के कारण तांबा, इस्पात और प्लास्टिक समेत सभी वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं. पिछले साल की तुलना में इस बार लागत लगभग 15% बढ़ गया है, जबकि जीएसटी के लगभग 10% लाभ से खरीदारों पर कुल प्रभाव करीब 5% तक कम होगा।
गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के बिजनेस हेड अप्लायंसेज कमल नंदी का कहना है कि सभी कैटेगरी में 5-7% की मूल्य वृद्धि होगी. कुछ ब्रांड अक्टूबर से और कुछ नवंबर से इसे लागू करेंगे।
हायर इंडिया के अध्यक्ष एनएस सतीश ने मार्जिन पर दबाव देते हुए कहा 1 अक्टूबर से रूम एयर कंडीशनर की कीमतों में 5% की वृद्धि, एलईडी टीवी और वाशिंग मशीन की कीमतों में 2-3% की वृद्धि होगी, जिससे जनवरी तक कुल मिलाकर 15% की प्राइस हाइक देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि तांबे की कीमतें पिछले साल 8,000-9,000 डॉलर प्रति मीट्रिक टन से बढ़कर अब 14,500 डॉलर हो गई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!