
IOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की ओर से देश के विभिन्न राज्यों में अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन आज यानी 5 अक्टूबर से स्टार्ट हो गए हैं। जो भी युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन विंडो 4 नवंबर 2026 सायं 5 बजे तक ओपन रहेगी।
पात्रता एवं मापदंड
ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने मैट्रिक पास करने के साथ ही 2 वर्षीय पूर्णकालिक ITI, टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने संबंधित इंजीनियरिंग डिसिप्लिन में 3 वर्षीय डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर आवेदन के लिए फुल टाइम ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की हो।
इसके साथ ही 30 सितंबर 2026 को ध्यान में रखकर अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी
कहां से करें आवेदन
इस भर्ती के लिए सभी पदों पर आवेदन के लिए अलग-अलग आवेदन लिंक हैं जो यहां उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। आप अपनी योग्यता के अनुसार जिस भी पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उस पर क्लिक करके फॉर्म भर सकते हैं –
- Trade Apprentice – ITI/Data Entry Operator at https://www.apprenticeshipindia.gov.in/
- Technician Apprentice – Diploma at https://nats.education.gov.in/student_register.php
- Graduate Apprentice: https://nats.education.gov.in/student_register.php
- IOCL Apprentice Recruitment 2026 Notification PDF
बिना परीक्षा इंटरव्यू के होगा चयन
इस भर्ती में चयन के लिए किसी भी प्रकार की परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जायेगा। योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को केवल डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। अभ्यर्थियों का चयन एक वर्ष की अवधि के लिए होगा।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 335 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। इसमें से टेक्नीशियन अप्रेंटिसशिप के लिए 99 पद, ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 40 पद, ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 140 पद और ट्रेड अप्रेंटिस (डाटा एंट्री ऑपरेटर) के लिए 20 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
