Realme का 7000 mAh बैटरी वाला नया फोन, 120Hz डिस्प्ले और 13MP का कैमरा भी

टेक डेस्क। Realme P4 Lite स्मार्टफोन का 4G वेरिएंट लॉन्च हो गया है। इससे पहले कंपनी ने इस साल इसे 5G के साथ लॉन्च किया था। रियलमी ने इस फोन को इंडियन मार्केट में चुपके से लॉन्च किया है, जिसे 7000mAh की बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ रिलीज किया गया है।

Realme P4s Lite की स्पेसिफिकेशन्स

Realme P4s Lite स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस HD+ डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1570 x 720 पिक्सल है। रियलमी के इस फोन की मैक्सिमम ब्राइटनेस 900 निट्स है। डिस्प्ले का मैक्सिमम टच सैंपलिंग रेट 240Hz और Viviv मोड में कलर गमौट 86% DCI-P3 है। इस फोन में कंपनी ने Panda MN228 प्रोटेक्टिव ग्लास का यूज किया है।

Realme p4 lite

इस फोन को Unisoc T7250-प्रोसेसर, 4GB की LPDDR4X RAM और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है। फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए microSD कार्ड स्लॉट का यूज किया गया है। यह फोन एंड्रयॉड पर आधारित कंपनी के कस्टम यूजर इंटरफेस Realme UI पर रन करता है।

Realme P4s Lite स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी दी है। यह फोन 15W चार्जिंग और 15W USB Power Delivery (रिवर्स चार्जिंग) सपोर्ट करता है। इस फोन का वजन करीब 215g है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 13MP का रियर प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन का रियर कैमरा 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्ड करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, GPS, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। रियलमी के इस फोन में 5G और NFC का सपोर्ट नहीं दिया गया है।

Realme P4s Lite की कीमत

Realme ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट में P4s Lite स्मार्टफोन को 4GB+64GB और 4GB+128GB के दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इनकी कीमत क्रमश: 16,499 रुपये और 18,499 रुपये है। इस फोन की सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी। इस फोन को Nebula Black और Moonlight Silver कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!