IAF ने 150 अवैध बांग्लादेशियों को किया बंगाल एयरलिफ्ट, J&K में छिपे थे 600 घुसपैठिए

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 150 गैर-कानूनी बांग्लादेशी नागरिकों पर बड़ा एक्शन लेते हुए डिपोर्ट करने की कार्रवाई की है. जम्मू-कश्मीर में कथित तौर पर अवैध रूप से रह रहे 150 बांग्लादेशी नागरिकों को IAF विमान से बागडोगरा भेजा गया. अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को डिपोर्ट करने को लेकर उठाया गया यह कदम देश भर में अवैध विदेशी प्रवासियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का हिस्सा है.

केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन ने 150 बांग्लादेशी नागरिकों के एक ग्रुप को श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से IAF के एक स्पेशल फ्लाइट के जरिए पश्चिम बंगाल के बागडोगरा के लिए रवाना किया है.

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने बीते सोमवार को घोषणा की कि केंद्र शासित प्रदेश में गैर-कानूनी रूप से रह रहे 150 बांग्लादेश नागरिकों के एक ग्रुप को औपचारिक रूप से J&K से भेजा जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस की मदद से प्रशासन ने पूरी कश्मीर घाटी में एक सर्वे किया था, जिसमें करीब 600 बांग्लादेशी नागरिक कथित तौर पर गैर-कानूनी तरीके से रहते हुए पाए गए थे.

यह कार्रवाई गृह मंत्रालय द्वारा सीमावर्ती इलाकों में गैर-कानूनी प्रवास और डेमोग्राफी बदलाव की जांच के लिए गठित हाई लेवल कमेटी के गठन के बाद हुई है. अधिकारियों के मुताबिक, इन लोगों को श्रीनगर पुलिस की देखरेख वाले एक कैंप में रखा गया था. अब इन्हें यहां से उनके देश वापस भेजने के लिए बागडोगरा ले जाया जा रहा है.

गृह मंत्रालय ने 26 मई को इस कमेटी का गठन किया था. इस कमेटी का मकसद गैर-कानूनी प्रवासन और अन्य वजहों से होने वाले डेमोग्राफी बदलाव का अध्ययन कर उसके उपाय सुझाना है. एक साल के अंदर यह कमेटी अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.

पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अपने भाषण में “उच्च स्तरीय जनसांख्यिकी मिशन” की घोषणा के बाद भारतीय सरकार ने इस समिति का गठन किया था.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन्हें 7 अक्टूबर को सीमा सुरक्षा बल (BSF) को सौंपे जाने के बाद निर्वासित किया जाएगा, जिससे कि ताकि पूर्वी सीमा के रास्ते उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!