PG में मर्डर: सिगरेट मांगने को लेकर शुरु हुआ विवाद, चाकू मारकर ले ली छात्र की जान, दो आरोपी अरेस्ट

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां हैरिटेज स्कूल के पीछे हरिनगर स्थित एक पीजी में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया और छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

सिगरेट मांगने को लेकर शुरु हुआ विवाद

यह पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। एएसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि सोमवार दोपहर चित्रेश सहारे (26) अपने दोस्त रवि के पीजी रूम में महिला मित्र के साथ पहुंचा था। इसी दौरान पीजी में रहने वाले वैभव और राजकुमार यादव से सिगरेट मांगने को लेकर विवाद हो गया। महिला मित्र से कथित तौर पर दुर्व्यवहार किए जाने की बात को लेकर भी विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया।

मारपीट के बाद मारा चाकू

आरोप है कि विवाद के दौरान वैभव और राजकुमार ने चित्रेश के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। पैर और जांघ में चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल चित्रेश को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को जिला अस्पताल दुर्ग की मर्चुरी में रखा गया है।

आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस

इधर बेटे की मौत की खबर के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोपी वैभव मानकर (23), राजकुमार यादव को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस विवाद की पूरी वजह और घटनाक्रम के हर पहलू को खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!