‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील’ बस फाइनल होने वाली है, भारत आने से पहले मार्को रुबियो ने दी खुशखबरी

Marco Rubio On India-US Trade Deal: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर आने वाले हैं। मार्को रुबियो भारत आने से पहले बड़ी खुशखबरी दी है। ये खुशखबरी ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील’ पर दी है। उन्होंने कहा है कि India-US Trade डील अब फाइनल होने के बेहद करीब है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने रूसी प्रतिबंधों पर छूट के फैसले से भारत पर से 100% खतरा टल गया था। अब भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर भी अच्छी खबर आई है।

मीडिया से बात करते हुए मार्को रुबियो ने कहा कि ‘हम अभी भारत के साथ एक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। हम इसके बहुत करीब हैं।

इसके साथ ही उन्होंने भारत के साथ अमेरिका की व्यापार वार्ता को डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा छूट संबंधी फैसलों से भी जोड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, ‘हम अभी भारत के साथ एक व्यापार समझौता फाइनल करने की कोशिश कर रहे हैं। हम ऐसा करने के बहुत करीब हैं।अमेरिकी विदेश ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में हमें वैश्विक आपूर्ति और कीमतों पर पड़ने वाले असर की वजह से प्रतिबंधों में छूट देनी पड़ी है। हमें इन सभी चीजों को संभालना पड़ता है। अभी हम भारत के साथ एक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के काफी करीब हैं।

भारत दौरे पर आएंगे रुबियो

बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर आने वाले हैं। अभी वो उज्बेकिस्तान में हैं, मंगलवार को मुंबई पहुंचेंगे, जहां वो विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे। वो इस दौरे के दौरान ऊर्जा और व्यापार संबंधों पर प्रमुखता से चर्चा होगी। रुबियो मुंबई और जामनगर जाएंगे। रुबियो वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे ताकि अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत किया जा सके, क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान हो सके और ऊर्जा सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की जा सके। रुबियो कारोबारी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे ताकि निवेश के अवसरों को बढ़ावा दिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!