ट्रंप ने केटी जकारिया को नई प्रेस सेक्रेटरी पद से हटाया, बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में एक बार फिर बड़ा उलटफेर करते हुए सिर्फ 5 दिनों के अंदर प्रेस सचिव केटी ज़कारिया को पद से हटा दिया गया है. केटी ज़कारिया ने सोमवार को ही यह जिम्मेदारी संभाली थी. बार परीक्षा पास नहीं करने की बात सामने आने के बाद उनकी योग्यता पर सवाल उठने लगे थे. जॉर्जिया में एक राजनीतिक रैली के लिए व्हाइट हाउस से निकलते समय ट्रंप ने कहा कि मीडिया ने जकारिया के साथ बुरा बर्ताव किया है.

रिपोर्टों के अनुसार, ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने केटी से नौकरी के बारे में फिर से सोचने को कहा था. मीडिया में केटी को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपनी नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया को काम करने के सिर्फ 5 दिनों के अंदर ही हटाए जाने की खबरों ने कई सवाल खड़े कर दिए. 16 अक्टूबर को केटी जकारिया ने पद को छोड़ दिया. पहली प्रेस ब्रीफिंग में खराब प्रदर्शन, वकील होने के दावे पर उठे सवाल और चीन के टॉयलेट पर विवादित टिप्पणी ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी थीं.

अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ट्रंप ने भी उन्हें इस पद पर बने रहने के फैसले पर दोबारा सोचने की सलाह दी. व्हाइट हाउस के दो अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि जकारिया को पद से हटा दिया गया है. वह अपनी जिम्मेदारी छोड़ रही हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को संकेत दिया था कि उन्होंने जकारिया को पद पर बने रहने के फैसले पर दोबारा विचार करने की सलाह दी थी.

ट्रंप की इस रूख के बाद केटी की नियुक्ति और उनकी योग्यता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस के लॉन में पत्रकारों से कहा कि जकारिया को नकारात्मक मीडिया कवरेज का सामना करना पड़ा है. व्हाइट हाउस से निकलते समय पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने जकारिया से कहा था कि वह इस पद पर खुश नहीं रह पाएंगी.

केटी जकारिया को लेकर कोई भी ऐसा रिकार्ड नहीं मिल सका है जिससे यह साबित हो सके कि जकारिया किसी अमेरिकी राज्य या वॉशिंगटन डीसी में वकील के तौर पर रजिस्टर्ड थीं या उन्हें वहां की बार में एंट्री मिली हो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!