अवैध शराब बिक्री से परेशान ग्रामीण पहुंचे एसपी कार्यालय, पूर्ण शराबबंदी करने की मांग

बलौदाबाजार। भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम कडार के ग्रामीण आज बड़ी संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और गांव में अवैध शराब बिक्री सहित शराब बेचने वालों के आतंक से परेशान होने की शिकायत करते हुए गांव में पूर्ण शराबबंदी करवाने की मांग की।

ग्रामीणों ने SP से मिलकर की कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस कार्रवाई करती जरूर है, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होती और ये दोबारा शराब बिक्री करना प्रारंभ कर देते हैं। जबकि इन कोचियों को शराब उपलब्ध कराने वालों पर कार्रवाई नहीं होती है। इससे ग्रामीण परेशान हैं और इसी बात को लेकर आज पुलिस अधीक्षक से मिलकर आवेदन दिया है कि ठोस कार्रवाई हो और शराबबंदी हो।

अवैध नशे का कारोबार करने वालों पर लगातार हो रही कार्रवाई : एएसपी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा ने बताया कि आज ग्रामीणों से अवैध शराब बिक्री को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। हम लगातार अवैध नशे के कारोबार करने वालों पर कार्रवाई कर रहे हैं। विगत तीन महीने में 90 अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की जा चुकी है। यह एक सतत प्रक्रिया है, जो निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!