चोरों ने मंदिरों को बनाया निशाना, CCTV में कैद हुई घटना….

कोरबा. दिपावली त्योहार से पहले शहर में बेखौफ चोरों ने आस्था के केंद्र को अपना निशाना बनाया है. आरोपियों के हौंसले इतने बुलंद है कि 24 घंटे में एक ही मंदिर में दो बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया. दो मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश है, जबकि सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

जानकारी के मुताबिक, पहली घटना निहारिका साडा कॉलोनी स्थित शिव मंदिर की है. यहां देर रात करीब 12 बजकर 13 मिनट पर चोर मंदिर में दाखिल हुआ और दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गया. चोरी की यह पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. पॉश कॉलोनी में स्थित मंदिर में चोरी की घटना सामने आने के बाद रहवासियों में आक्रोश है.

हनुमान मंदिर में 24 घंटे में दूसरी चोरी

दूसरी ओर, सिविल लाइन थाना के पास स्थित हनुमान मंदिर में चोरों ने 24 घंटे के भीतर दो बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि पहली बार चोर मंदिर की दो दान पेटियां लेकर फरार हो गए. इसके बाद दोबारा मंदिर में धावा बोलकर चांदी का मुकुट चोरी कर लिया.

CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश

आस्था के केंद्र पर चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों में आक्रोश है. शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में शुरू कर दी है. मंदिरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. इसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर पुलिस की तलाश जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!