बाढ़ राहत राशि नहीं मिलने पर कांग्रेस ने किया चक्काजाम….

जगदलपुर। बस्तर में बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों एवं आम लोगों को राहत राशि नहीं मिलने का मुद्दा अब राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। बुधवार को जगदलपुर में इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम किया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

आमागुड़ा चौक में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान बातचीत कर प्रदर्शन खत्म कराने का प्रयास पुलिस ने किया फिर भी प्रदर्शनकारी नहीं माने। इसके बाद बल प्रयोग कर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाया।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को अब तक उचित मुआवजा और राहत राशि नहीं मिल पाई है। कांग्रेस ने सरकार से प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ 65 हजार रुपए और परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!