दिवाली पर इन चीजों का करें दान, घर में ठहर जाएगा धन और वैभव…

Deepawali ke din kya daan kare: शास्त्रों में दिवाली के दिन गणेश-लक्ष्मी पूजन के साथ ही कुछ चीजों का दान श्रेष्ठ माना गया है। कहते हैं कि इन चीजों के दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जानें दिवाली के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

diwali par kya daan kare

कार्तिक अमावस्या को दिवाली या दीपावली का त्योहार मनाते हैं। दिवाली को सुख-समृद्धि और रोशनी का पर्व कहा जाता है। इस दिन लोग भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करते हैं और घर को लाइट और दीयों से सजाते हैं। लेकिन दिवाली का पर्व सिर्फ घरों को रोशन करने या पूजन तक सीमित नहीं है बल्कि इस दिन दान-पुण्य और सेवा का भी विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली के दिन पूजा-पाठ के साथ जरूरतमंदों को दान करना लाभकारी माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन दान करने से घर में धन, वैभव और खुशहाली आती है। दान को हिंदू धर्म में श्रेष्ठ माना गया है, कहते हैं कि दान करने से मां लक्ष्मी का घर पर स्थाई वास होता है। इस साल दिवाली आज यानि 8 नवंबर रविवार को है। जानें दिवाली पर क्या दान करना चाहिए।

दिवाली पर किन चीजों का दान शुभ होता है:

1. अन्न का दान

दिवाली के दिन अन्न का दान अत्यंत शुभ और लाभकारी माना गया है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भूखे व्यक्ति को भोजन कराने और गरीब या जरूरतमंदों को गेहूं, चावल, दाल या अन्य खाद्य सामग्री दान करने से पुण्य मिलता है। कहते हैं कि इससे घर में बरकत आती है और मां अन्नपूर्णा की कृपा बरसती है।

2. वस्त्रों का दान

दिवाली के दिन नए कपड़े या साफ-सुथरे पहनने योग्य वस्त्र दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन गर्म कपड़ों का दान उत्तम माना गया बै। मान्यता है कि दिवाली के दिन वस्त्र दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

3. दीपक का दान

दिवाली दीयों या दीपों का पर्व है। इस दिन दीपक जलाने के साथ मंदिरों और जरूरतमंद परिवारों को मिट्टी के दीपक दान करना लाभकारी माना जाता है। आप मिट्टी के दीपक, रुई की बत्ती और पूजा में इस्तेमाल होने वाला तेल या घी भी दान कर सकते हैं। मान्यता है कि दीपदान से मां लक्ष्मी की कृपा होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

4. घी और तेल का दान

दिवाली पर घी और तेल का दान करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन घी या तेल का दान मंदिरों में दीपक जलाने या जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए किया जा सकता है। मान्यता है कि इस दिन तेल या घी का दान करने से जीवन में शुभता आती है और मां लक्ष्मी का घर पर वास होता है।

5. झाड़ू का दान

झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि दिवाली के अवसर पर नई झाड़ू करना शुभ माना जाता है। झाड़ू का संबंध साफ-सफाई और स्वच्छता से भी है। मान्यता है कि साफ-सुथरे घर में ही मां लक्ष्मी का वास होता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!