राहुल गांधी के बाद अब आदित्य ठाकरे का सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- नेताओं, पत्रकारों के फोन टैप किए जा रहे

शिवसेना (UBT) नेता और विधायक आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है कि राज्य में विपक्षी नेताओं, सत्ताधारी गठबंधन के कुछ सदस्यों, मंत्रियों और पत्रकारों के फोन टैप या हैक किए जा रहे हैं. आदित्य ने पुणे में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सरकार को तय करना चाहिए कि ऐसी प्रणालियां आतंकवादियों और अपराधियों पर नजर रखने के लिए हैं या फिर राजनीतिक विरोधियों और यहां तक कि अपने ही साथियों को निशाना बनाने के लिए.

आदित्य ठाकरे ने दावा किया कि महाराष्ट्र सरकार विपक्षी नेताओं, मंत्रियों और पत्रकारों के फोन टैप या हैक करा रही है. उन्होंने कहा कि मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए ऐसा किया जा रहा है.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फोन टैपिंग और जासूसी के गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद देश में सियासी घमासान मचा हुआ है. आदित्य ठाकरे ने यह भी दावा किया कि सरकार महंगाई, डेटा सेंटर स्थापित करने, उद्योगपतियों को जमीन सौंपने और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में भ्रष्टाचार जैसे वास्तविक मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए ऐसे हथकंडों का सहारा ले रही है.

उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने छठ पूजा से पहले मुंबई में लोकल ट्रेन में भोजपुरी गाने बजाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह के विवादों के पीछे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्र सरकार का हाथ है.

पुणे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान आदित्य ठाकरे ने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि इस तरह की निगरानी प्रणालियां (सॉफ्टवेयर/सिस्टम) अपराधियों और आतंकवादियों पर नजर रखने के लिए हैं या फिर राजनीतिक विरोधियों और अपने ही सहयोगियों को निशाना बनाने के लिए हैं.

हालांकि, भाजपा नेताओं ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद बताया है और पलटवार किया है. वहीं, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी इस तरह के आरोपों को लेकर विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!