शेख हसीना ने बांग्लादेश वापसी की तारीख का ऐलान कियाः 16 दिसंबर को लौटेंगी, इसी दिन बांग्लादेश आजाद हुआ था

Sheikh Hasina Bangladesh Return Date Announce: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश वापसी की तारीख का ऐलान कर दिया है। शेख हसीना 16 दिसंबर को भारत से बांग्लादेश लौटेंगी। 16 दिसंबर को मुक्ति संग्राम की जीत की वर्षगांठ का दिन है। इसी दिन 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान से बांग्लादेश अलग हुआ था। उनकी वापसी के लिए सरकारी विमान भेजने की तैयारी की जा रही है।

न्यूज ऐजेंसी के मुताबिक हसीना के प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली ने मंगलवार को जानकारी दी कि शेख हसीना 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापस लैटेंगी। हसीना सरकारी एयरलाइन बिमान बांग्लादेश की फ्लाइट से दिल्ली से ढाका लौटना चाहती हैं। उन्होंने इसके लिए तारिक रहमान सरकार से विमान भेजने की मांग की।

यह पहली बार है जब हसीना ने अपनी वापसी के लिए कोई निश्चित तारीख तय की है। ऐसे में बांग्लादेश में राजनीतिक और कानूनी तनाव और बढ़ने की आशंका है। 16 दिसंबर 1971 को बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ मुक्ति संग्राम में जीत हासिल की थी। इसी दिन पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना और मुक्ति वाहिनी के सामने आत्मसमर्पण किया था। मुक्ति वाहिनी बांग्लादेश की आजादी के लिए लड़ने वाले लोगों का संगठन था।

वापसी का इंतजाम करना सरकार की जिम्मेदारी

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली ने कहा कि संविधान के खिलाफ जाकर हसीना को देश से बाहर किया गया था। ऐसे में यह सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि 16 दिसंबर को ‘विजय दिवस’ (विक्ट्री डे) पर उनकी वापसी मुमकिन बनाए।

बांग्लादेश हिंसा की आग में जल रहा

बता दें कि हसीना की वापसी के ऐलान से बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव पहले से बढ़ा हुआ है। उनकी पार्टी अवामी लीग पर प्रतिबंध लगा हुआ है। वहीं एक बार फिर भारत को पड़ोसी देश बांग्लादेश हिंसा की आग में जल रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) के समर्थन में रैली निकालने के दौरान आवामी लीग के कार्यकर्ताओं पर देसी बम से हमला किया गया। इसके कारण हिंसा की आग और भड़क गई है। गोपालगंज में कई घरों और दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई है। दरअसल, आवामी लीग के कार्यकर्ता पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के समर्थन में रैली निकाल रहे थे. इसी दौरान उनपर देसी बम फेंके गए।

प्रतिबंध के बावजूद आवामी लीग का नेटवर्क सक्रिय

आवामी लीग और पार्टी की गतिविधियों पर प्रतिबंध के बावजूद अवामी लीग के समर्थकों के सड़कों पर उतरने से सरकार के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। हिंसा और तोड़फोड़ के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए सैकड़ों लोगों को हिरासत में भी लिया है। रविवार को गाजीपुर के टोंगी से अवामी लीग की पूर्व छात्र नेता तानिया अख्तर तपोशी को भी गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!