WhatsApp Web यूजर्स सावधान! एक गलती से लीक हो सकती हैं आपकी प्राइवेट चैट, FAQ में समझें बचाव के तरीके

टेक्नोलॉजी डेस्क। WhatsApp का यूज आजकल ज्यादातर लोग मोबाइल के साथ कंप्यूटर और लैपटॉप में भी कर रहे हैं। ऑफिस में काम के दौरान WhatsApp Web काफी हेल्पफुल ऑप्शन लगता है, लेकिन इसका यूज करने के बाद लॉगआउट न करना भारी पड़ सकता है। जी हां, इससे आपका WhatsApp अकाउंट साइबर ठगों के निशाने पर आ सकता है। गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने भी इस खतरे को देखते हुए एडवाइजरी जारी कर यूजर्स को सावधान रहने की सलाह दी है।

एडवाइजरी में कहा गया है कि ऑफिस या किसी दूसरे कंप्यूटर पर WhatsApp Web यूज करने के बाद लॉगआउट नहीं करने से आपका सेशन एक्टिव रह सकता है। ऐसी कंडीशन में कोई दूसरा शख्स आपके प्राइवेट मैसेज रीड कर सकता है। इतना ही नहीं आपकी पहचान का यूज करके दूसरों के साथ फ्रॉड भी की जा सकती है। इसलिए पब्लिक या किसी दूसरे के कंप्यूटर पर WhatsApp यूज करते टाइम खास सावधानी बरतें।

WhatsApp Web यूज करते टाइम किन-किन बातों का ध्यान रखें?

गृह मंत्रालय की एडवाइजरी में यूजर्स को कुछ जरूरी सावधानियां बरतने को कहा गया है। आइए जानते हैं इससे जुड़े सवालों के जवाब…

सवाल 1: WhatsApp Web यूज करने के बाद क्या करना चाहिए?

जवाब: WhatsApp Web कंप्यूटर पर यूज करने के बाद हर बार लॉगआउट करें। इससे आपका लॉगिन सेशन ऑफ हो जाएगा और कोई दूसरा शख्स आपकी चैट नहीं रीड कर पाएगा।

सवाल 2: क्या पब्लिक कंप्यूटर पर WhatsApp Web यूज करना सेफ है?

जवाब: साइबर ठगी से बचने के लिए साइबर कैफे, होटल, पब्लिक कियोस्क और किराए पर लिए गए कंप्यूटर पर WhatsApp Web ऑन करने से बचें।

सवाल 3: अगर WhatsApp Web यूज करना जरूरी हो तो क्या करें?

जवाब: ऐसी कंडीशन में ब्राउजर का प्राइवेट ब्राउजिंग या इनकॉग्निटो मोड यूज करें। काम पूरा होने पर लॉगआउट जरूर करें।

सवाल 4: कैसे पता चलेगा कि कोई आपके WhatsApp अकाउंट का गलत यूज कर रहा है?

जवाब: अनजान मैसेज किसी और को जाने या फैमिली वालों से आपके अकाउंट पर एब्नार्मल जवाब मिलने जैसी एक्टिविटीज पर नजर रखें। ऐसा कुछ दिखाई दे तो सतर्क हो जाएं और अपने अकाउंट की सिक्योरिटी चेक करें।

सवाल 5: WhatsApp Web से लॉगआउट करना क्यों जरूरी है?

जवाब: कंप्यूटर पर आपका WhatsApp सेशन लॉगआउट नहीं करने पर एक्टिव रह सकता है। इससे कोई दूसरा शख्स आपकी प्राइवेट चैट पढ़ सकता है और आपकी पहचान का गलत यूज तक कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!