
UPSC NDA 1 2027: नेशनल डिफेंस एकेडमी और नवल एकेडमी (UPSC NDA 1 Vacancy 2027) की तैयारियों में लगे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। यूपीएससी की ओर से इस भर्ती परीक्षा के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन तिथियों का एलान कर दिया गया है। नोटिस के मुताबिक यूपीएससी एनडीए एनए 1 2027 भर्ती के लिए आवेदन 2 दिसंबर से 22 दिसंबर 2026 तक लिए जायेंगे।
एनडीए एनए वैकेंसी के लिए पात्रता
नवल डिफेंस एकेडमी (NDA) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 12th/ इंटरमीडिएट पास होना चाहिए। नवल एकेडमी (NA/ 10+2 कैडेट एंट्री स्कीम) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार फिजिक्स एवं मैथमेटिक्स विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी 12th क्लास में अध्ययनरत हैं वे भी परीक्षा में भाग लेने के लिए अप्लाई कर सकेंगे। छात्र का जन्म 2 जुलाई 2008 से पहले एवं 1 जुलाई 2011 के बाद न हुआ हो।
महत्वपूर्ण तिथियां
| कार्यक्रम | डेट |
| ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की तिथि | 2 दिसंबर 2026 |
| फॉर्म भरने की लास्ट डेट | 22 दिसंबर 2026 |
| एग्जाम डेट | 11 अप्रैल 2027 |
आवेदन फीस
जनरल एवं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को जमा करना होगा। शुल्क 100 रुपये तय किया गया है। एससी, एसटी वर्ग एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
- यूपीएससी एनडीए भर्ती 2027 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
- इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना होगा।
- अब अभ्यर्थी निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
- फॉर्म सबमिट होने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
- फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को OTR करना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए चयन मुख्य लिखित परीक्षा, एसएसबी साक्षात्कार (SSB Interview), मेडिकल जांच (Medical Examination) के माध्यम से किया जाता है। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को अंतिम लिस्ट में जगह दी जाएगी। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 11 अप्रैल 2027 को करवाया जायेगा।
