डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए RBI ला रहा है ‘Stop Switch’, एक क्लिक में बंद हो जाएंगे सभी पेमेंट, जानें इसके फायदे

RBI Stop Switch Feature: बैंक फ्रॉड (bank fraud) रोकने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ऑनलाइन पेमेंट में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। आरबीआई बैंक खाते को साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए नया सुरक्षा नियम ला रहा है। बैंक फ्रॉड रोकने के लिए RBI स्टॉप स्विच फीचर लाने जा रहा है। इस फीचर के तहत बैंक के एप में स्टॉप स्विच नाम का एक इमरजेंसी बटन मिलेगा। खाता हैक होने का शक होने पर आप एक क्लिक से पैसे निकलना तुरंत रोक सकेंगे। RBI ने इन नियमों पर 14 दिसंबर 2026 तक सुझाव मांगे हैं, जिन्हें 1 जुलाई 2027 से लागू किया जा सकता है।

इसके अलावा ग्राहक खुद यह तय कर सकेंगे कि दिनभर में कितना पैसा ट्रांसफर हो और बड़े पेमेंट के लिए घर के किसी भरोसेमंद सदस्य की मंजूरी भी अनिवार्य कर सकेंगे।

जानकारी के मुताबिक RBI के ये नए नियम देश के लगभग सभी तरह के बैंकों पर लागू होंगे। इनमें सरकारी और प्राइवेट कमर्शियल बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक, पेमेंट्स बैंक, ग्रामीण बैंक, लोकल एरिया बैंक और कोऑपरेटिव बैंक शामिल हैं। हालांकि, ये अभी प्रस्तावित (ड्राफ्ट) नियम हैं और अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ही आम ग्राहकों को इनकी सुविधा मिल पाएगी।

स्टॉप स्विच क्या है और यह कैसे काम करेगा?

यह एक इमरजेंसी बटन जैसा होगा। बैंक अकाउंट, पासवर्ड या डिजिटल पेमेंट हैक होने का शक होने पर आपको बैंक को फोन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे ऑन करते ही खाते से पैसे निकलना तुरंत बंद हो जाएंगे।

  • क्या बंद होगा: खाते से हर तरह का नया पेमेंट, नया ऑटो-डेबिट और किसी नए एप पर UPI रजिस्ट्रेशन तुरंत रुक जाएगा।
  • क्या चालू रहेगा: पूरा खाता फ्रीज नहीं होगा। खाते में पैसे आना, पहले से चल रही लोन EMI, पुराने ऑटो-डेबिट और बैंक चार्ज जारी रहेंगे। आप वेरिफिकेशन पूरा कर इसे दोबारा बंद कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!