अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन: रातोंरात लगाए गए अवैध टिन शेड को किया ध्वस्त

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। नगर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। गौरेला के लाल बंगला के सामने स्थित जमीन पर रातोंरात बिना अनुमति के करीब 1000 वर्गफीट क्षेत्र में अज्ञात लोगों द्वारा टिन शेड लगाकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। इसकी शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण हटाया।

यह कार्रवाई तहसीलदार प्रीति शर्मा के नेतृत्व में की गई। अभियान के तहत नगरपालिका गौरेला के ट्रैक्टर और JCB की मदद से अवैध टिन शेड को ध्वस्त कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान राजस्व विभाग, पुलिस और नगरपालिका की संयुक्त टीम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि गौरेला स्थित लाल बंगला की यह जमीन मिशन की स्थायी संपत्ति है। इससे पहले करीब 15 दिन पूर्व ऑक्सी जोन में भी इसी तरह के अवैध कब्जे को हटाया गया था। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!