ECIL में इंजीनियर के विभिन्न पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट पास उम्मीदवारों के लिए मौका

जॉब डेस्क। इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) में अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इस भर्ती के माध्यम से योग्य अप्रेंटिस के कुल 242 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए कुल 200 पद और डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए कुल 42 पद आरक्षित है। अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने की लास्ट डेट 13 दिसंबर, 2026 निर्धारित की गई है।

आवेदन करने के लिए ये अभ्यर्थी होंगे पात्र

  • उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 31 दिसंबर, 2026 के आधार पर 25 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बीई या बीटेक की डिग्री और डिप्लोमा अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा भी होना चाहिए।

इतना मिलेगा हर महीने स्टाइपेंड

ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 12,300 रुपये और डिप्लोमा अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 10,900 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

इन 5 तरीकों से करें अप्लाई

अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए यहां ऑनलाइन अप्लाई करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

  1. ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर करियर और फिर करेंट जॉब ऑपनिंग सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  4. फॉर्म भरने के बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  5. अंत में फॉर्म को सबमिट करके इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!