एनटीए में ऑफिस असिस्टेंट पदों पर हो रही भर्ती, बिना झझंट E-Mail से जमा कर सकते हैं फॉर्म

NTA Vacancy 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में ऑफिस असिस्टेंट के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट हो गए हैं जो निर्धारित अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2026 तक जारी रहेंगे। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

E-Mail से जमा किया जा सकता है फॉर्म

इस भर्ती के लिए ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड करके उसे पूर्ण रूप से भरकर साथ ही सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करके ऑफिशियल मेल आईडी recruitment@nta.ac.in पर भेजना होगा। ईमेल की सब्जेक्ट लाइन में “Application for the post of Office Assistant (OA), NTA” लिखना अनिवार्य है।

भर्ती के लिए पात्रता एवं मापदंड

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री।
  • कंप्यूटर पर काम करने की जानकारी, जिसमें MS Word, MS Excel, PowerPoint, ई-मेल और इंटरनेट-आधारित एप्लीकेशन शामिल हैं।
  • अंग्रेजी और हिंदी में लिखित और मौखिक संचार (communication) कौशल।
    • कार्यालय प्रशासन, लिपिकीय कार्य (clerical work), डेटा एंट्री, फ़ाइल प्रबंधन या सचिवीय सहायता (secretarial assistance) में संबंधित अनुभव।
    • ई-ऑफिस, डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन और कार्यालय की नियमित प्रक्रियाओं की जानकारी।
    • काम को व्यवस्थित करने, समय-सीमा का पालन करने और विभिन्न हितधारकों (stakeholders) के साथ समन्वय करने की क्षमता।
    • अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 50 साल से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र में छूट एनटीए द्वारा निर्धारित नियमों के मुताबिक दी जाएगी।

    NTA Vacancy 2026 Application Form & Notification

    चयन प्रक्रिया एवं वेतन
    इस भर्ती के लिए चयन एप्लीकेशन फॉर्म की स्क्रूटिनी और पर्सनल इंटरैक्शन/ इंटरव्यू के होगा। जो भी अभ्यर्थी चयनित किये जायेंगे उन्हें Pay Level 4 of 7th CPC के अनुसार प्रदान किया जायेगा। भर्ती के जरिये ऑफिस असिस्टेंट के कुल 15 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!