CG : राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में 110 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

राज्य स्तरीय अंडर-9 और अंडर-14 तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें कोंडागांव, राजनांदगांव, रायपुर, चरोदा, दुर्ग-भिलाई, सरगुजा, बिलासपुर समेत अन्य जिलों के लगभग प्रदेश के 110 तीरंदाजों ने हिस्सा लिया।

इसमें चयनित तीरंदाज आगामी 23 से 31 मई हैदराबाद में आयोजित नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ में पहली बार अंडर-9 तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 15 तिरंदाजों ने भाग लिया, जिसमें से चयनित पांच बच्चे इंडियन वर्ग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसी तरह अंडर-14 में पूरे प्रदेश से 100 तीरंदाज 20 कोच मैनेजर सम्मिलित हुए।

इसमें भी 24 तीरंदाज रिकर्वे, कंपाउंड एवं इंडियन वर्ग में आठ तीरंदाज विजयी रहे, जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा अंडर-9 और 14 के बच्चों के लिए अनुदान का कोई प्रविधान नहीं है, इसलिए तीरंदाज स्वयं के व्यय से खेलने जाएंगे।

राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए जया साहू का चयन

राष्ट्रीय तीरंदाजी (14 वर्ष) प्रतियोगिता राजमुंदरी आंध्र प्रदेश के लिए जिले की जया साहू पुत्री सोमनाथ साहू का चयन हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन चरौदा दुर्ग जिला में आयोजित किया गया था, जिसमें जिले के बिन्हाझर बागबाहरा की जया साहू ने सर्वाधिक अंको के साथ गोल्ड मेडल प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई। यह जया का तीसरा राष्ट्रीय प्रतियोगिता होगा।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित होने पर आश्रम अधीक्षक पुरणेंद्र चंद्राकर, पिरीत साहू, अरविंद छाबड़ा, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, छबिराम साहू, भोपाल नायक प्राचार्य खोपली, दीक्षित, गोविंदा, रिंकल बग्गा, डा. सोमेश्वर, जनपद उपाध्यक्ष भेखलाल साहू, अलका नरेश चंद्राकर, सुभाष, हीरा नायक, जगदेव व बिहाझर के ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

error: Content is protected !!