बीते 2022 में पुलिस को मिली अपराध नियंत्रण बड़ी सफलतायें;चुनाव सहित और भी चुनौतियां

 

राजनांदगांव(दैनिक पहुना)। ईसवी सन 2022 में जिला पुलिस बल ने कई तरह की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए अपराधों के नियंत्रण में बड़ी सफलतायें अर्जित की हैं। वहीं आज से शुरू हुए नववर्ष 2023 में उप चुनाव के साथ विधानसभा आम चुनाव जैसी बड़ी चुनौतियां होंगी। कोविड-19 के नये वैरियंट के नियंत्रण में भी पुलिस को स्वास्थ्य विभाग के साथ कंधा से कंधा मिलाते हुए बड़ी सहभागिता पूर्व की तरह ही निभानी पड़ सकती है। जिला पुलिस कप्तान प्रफुल्ल ठाकुर ने बीती देर शाम पत्रकार वार्ता में पूरे वर्ष भर के अपराधों के आंकड़ों के साथ ही शासन की योजनाओं की सफलता में अपने योगदान की सविस्तार जानकारी दी। साथ ही इन सारे कार्यों में मीडिया के सकरात्मक योगदानों के लिये आभार व्यक्त किया और आगे भी इसी तरह सहयोग बनाये रखने की अपेक्षा की। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। प्रेस वार्ता के दौरान वर्ष 2023 में आने वाली चुनौतियों की भी चर्चा की गई जिनमें विधाानसभा आम चुनाव भी शामिल हैं। एसपी श्री ठाकुर ने इस संबंध में तैयारियां शुरू हो चुके होने की चर्चा की। पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने अपराधों के नियंत्रण में मीडिया से सुझाव भी मांगे। साथ ही नक्सल मोर्चे पर इसी जिले से अलग हुए नवगठित जिलों के बल के साथ भी संयुक्त ऑपरेशन चल रहे होने की जानकारी दी।

अपराध शीर्घ – वर्ष 2022

हत्या के 32 रिपोर्ट दर्ज हुए जिसमें से 29 प्रकरणों में 62 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

हत्या का प्रयास के 28 रिपोर्ट दर्ज हुए जिसमें से 27 प्रकरणों में 63 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

आपराधिक मानव वध के 02 रिपोर्ट दर्ज हुए जिसमें से 02 प्रकरणों में 02 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

बलात्कार के 44 रिपोर्ट दर्ज हुए जिसमें से 41 प्रकरणों में 46 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

लूट के 13 रिपोर्ट दर्ज हुए जिसमें से 10 प्रकरणों में 25 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। लूट की मशरूका 26,29,050/- रूपये में से वाजाप्ता 25,32,800/- रूपये बरामद किया गया है।

नकबजनी के 126 रिपोर्ट दर्ज हुए जिसमें से 52 प्रकरणों में 117 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। नकबजनी की मशरूका 1,71,81,657/- रूपये में से वाजाप्ता 69,62,655/- रूपये बरामद किया गया है।

चोरी के 276 रिपोर्ट दर्ज हुए जिसमें से 101 प्रकरणों में 176 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। नकबजनी की मशरूका 1,29,82,416/- रूपये में से वाजाप्ता 35,11,980/- रूपये बरामद किया गया है।

इस वर्ष हत्या के 32 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 29 प्रकरणों में कुल 62 हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। जिसमें अंधे कत्ल के 05 प्रकरण हैं, इसके साथ ही थाना लालबाग में वर्ष 2021 में दर्ज हत्या के प्रकरणों में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

इस वर्ष हत्या के प्रयास के 28 मामलों में से 27 मामलों में कुल 63 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

इस वर्ष आपराधिक मानव वध के 02 प्रकरणों में कुल 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गत वर्ष में आपराधिक मानव वध के 02 प्रकरण दर्ज किये गये थे।

बलात्कार के पिछले साल 75 मामले थे जबकि इस वर्ष 44 मामलों में से 41 प्रकरणों में 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। विगत वर्ष की तुलना में उक्त अपराध में कमी आयी है।

लूट के मामले पिछले वर्ष 21 थे जबकि इस वर्ष 13 मामलों में से 10 प्रकरणों में 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गत वर्ष की तुलना में आलोच्य वर्ष में लूट के अपराध में कमी आयी है।

चोरी के पिछले साल 356 मामले थे। इस साल चोरी के 276 प्रकरण दर्ज हुए हैं। नकबजनी के 126 मामले दर्ज किये गये है जब कि विगत वर्ष 163 मामले दर्ज हुए थे। विगत वर्ष की तुलना में चोरी एवं नकबजनी के अपराध में कमी आयी है। चोरी का मसरूका 1,29,82,416/- रूपये में से वाजाप्ता 35,11,980/- रूपये रहा। इसी प्रकार नकबजनी का मसरूका 1,71,81,657/- रूपये में से वाजाप्ता 69,62,655/- रूपये रहा।

विशेष/स्थानीय अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही

आर्म्स एक्ट के तहत् 69 प्रकरणों में 96 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। वर्ष 2021 में आर्म्स एक्ट के 26 प्रकरणों में आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई थी। इस प्रकार आर्म्स एक्ट के गत वर्ष की तुलना में 2.65 गुना कार्यवाही की गई है। वर्ष 2022 में जप्त हथियार इस प्रकार है :- चाकू-47 नग, तलवार-10 नग, रिवाल्वर-01 नग, देशी कट्टा-01 नग, गुप्ती-01 नग, कारतूस-01 नग, गंडासा-04 नग

सट्टा के 496 प्रकरणों में 496 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई तथा 6,75,884/- रूपये जप्त किये गये। गत वर्ष 409 प्रकरणों में 409 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई थी। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में आलोच्य वर्ष में अधिक कार्यवाही की गई है।

जुआ के 210 प्रकरणों में 861 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही कर कुल 23,84,020/- रूपये जप्त किये गये हैं।

आबकारी एक्ट के तहत् 2731 प्रकरणों में 2771 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई जबकि विगत वर्ष 1445 प्रकरणों में 1507 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई थी। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष आबकारी एक्ट के तहत् लगभग दोगुनी कार्यवाही की गई है। वर्ष 2022 में आबकारी एक्ट के तहत् जप्त इस प्रकार हुई है :- देशी शराब 3966.94 लीटर कीमती 27,77,396/- रूपये , अंग्रेजी शराब 6632.82 लीटर कीमती 42,59,576/- रूपये, बीयर 21.2 लीटर कीमती 5682/- रूपये, कच्ची शराब 1543 लीटर कीमती 258050/- रूपये, शराब तस्करी के दौरान नगदी रकम 89,353/- रूपये परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल 114 नग एवं चारपहिया वाहन 30 नग जप्त किया गया।

प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

(1) धारा 109 जा0फौ0 के तहत 18 प्रकरणों में 19 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
(2) धारा 110 जा0फौ0 के तहत 148 प्रकरणों में 319 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
(3) धारा 151 जा0फौ0 के तहत 1023 प्रकरणों में 3344 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
(4) धारा 107,116 (3) जा0फौ0 के तहत 2893 प्रकरणों में 4389 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
(1) वर्ष 2022 में 07 व्यक्तियों का गुण्डा बदमाश खोला गया।
(2) वर्ष 2022 में 07 व्यक्तियों का निगरानी बदमाश खोला गया।

’’एनडीपीएस’’ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

(1) गांजा के 21 प्रकरण दर्ज हुए जिसमें 27 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है जिसके कब्जे से 627.932 किलोग्राम गांजा कीमती 36,14,900/- रूपये जप्त किया गया है।
(2) ब्राउन शुगर के 02 प्रकरण दर्ज हुए जिसमें 07 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है जिसके कब्जे से 74 ग्राम ब्राउन शुगर कीमती 64,000/- रूपये जप्त किया गया है।
(3) नशीली दवाई के 04 प्रकरण दर्ज हुए जिसमें 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है जिसके कब्जे से टेबलेट-3990 नग एवं कफ सिरफ-118 नग कीमती 1,09,611/- रूपये जप्त किया गया है।
गुम बालक/बालिका दस्तयाब की कार्यवाही

वर्ष 2022 में गुम बालक/बालिकाओं के कुल-96 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये, जिसमें कुल 63 बालक/बालिकाओं को पुलिस द्वारा प्रदेश सहित अन्य राज्यों से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
यातायात के तहत् की गई कार्यवाही का विवरण

सन् 2021 में जहॉ 826 सड़क दुर्घटनाओं में 341 की मृत्यु हुई थी और 853 लोग घायल हुये थे, वहीं 2022 में 716 दुर्घटनाओं में 316 लोगों की मृत्यु हुई है और 695 लोगो घायल हुये है। गत वर्ष की तुलना में आलोच्य वर्ष में कमी आयी है।
ऽ सन् 2021 में 12725 प्रकरणों में 29,53,600.00 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया था, जबकि वर्ष 2022 में 12928 प्रकरणों में कुल 40,85,800.00 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया है।

शीर्षवार चालानी कार्यवाही

(1) दोपहिया में बिना हेलमेट वाहन चलाना वर्ष 2021 में 199 चालानी कार्यवाही की गई वर्ष 2022 में 188 चालानी कार्यवाही की गई।
(2) शराब सेवन कर वाहन चलाना वर्ष 2021 में 05 चालानी कार्यवाही की गई वर्ष 2022 में 30 चालानी कार्यवाही की गई।
(3) बिना सीट बेल्ट बांधे वाहन चलाना वर्ष 2021 में 1489 चालानी कार्यवाही की गई वर्ष 2022 में 361 चालानी कार्यवाही की गई।
(4) गलत दिशा में वाहन चलाना वर्ष 2021 में 74 चालानी कार्यवाही की गई वर्ष 2022 में 168 चालानी कार्यवाही की गई।
(5) अवैधानिक पार्किंग, सर्विस रोड एवं मुख्य मार्ग में वर्ष 2021 में 2535 चालानी कार्यवाही की गई वर्ष 2022 में 3152 चालानी कार्यवाही की गई।
(6) मोबाईल से बात करते हुए वाहन चालन करना वर्ष 2021 में 15 चालानी कार्यवाही की गई वर्ष 2022 में 78 चालानी कार्यवाही की गई।

यातायात जागरूकता कार्यक्रम की जानकारी जनवरी से 29 दिसम्बर 2022

(1) स्कुल/कॉलेज में यातायात प्रशिक्षण कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम संख्या 10 एवं लाभान्वित की संख्या 1625
(2) जन जागरूकता रैली जागरूकता कार्यक्रम संख्या 03 एवं लाभान्वित की संख्या 600
(3) हेलमेट रैली जागरूकता कार्यक्रम संख्या 02 एवं लाभान्वित की संख्या 320
(4) नुक्कड नाटक जागरूकता कार्यक्रम संख्या 01 एवं लाभान्वित की संख्या 300
(5) व्यावसायिक वाहन एवं ऑटो चालकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम जागरूकता कार्यक्रम संख्या 03 एवं लाभान्वित की संख्या 400
(6) स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन जागरूकता कार्यक्रम संख्या 02 एवं लाभान्वित की संख्या 1000
(7) आम सड़क एवं हाट-बाजारों में जागरूकता अभियान जागरूकता कार्यक्रम संख्या 01 एवं लाभान्वित की संख्या 200
(8) चौक चौराहों में वाहन चालकों को समझाईश जागरूकता कार्यक्रम संख्या 74 एवं लाभान्वित की संख्या 5585
(9) स्कूल बसों का चेकिंग जागरूकता कार्यक्रम संख्या 05 एवं लाभान्वित की संख्या 180
(10) हेलमेट धारक मो.सा. चालक/सवार को फूल भेंट जागरूकता कार्यक्रम संख्या 01 एवं लाभान्वित की संख्या 200

लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने जैसे तेज रफ्तार, ओव्हर लोड वाहन, शराब पीकर वाहन चलाना, मालवाहक वाहनों में यात्रि बिठाना, रेड सिगनल जम्प करना, मोबाईल से बात करते वाहन चलाना आदि मोटरयान अधिनियम की अवहेलना पर वर्ष 2022 में 1148 प्रकरणों में वाहन चालकों का लायसेंस निलम्बन कराया गया है। इसी प्रकार वर्ष 2021 में मोटरयान अधिनियम की अवहेलना पर कुल 945 प्रकरणों में लायसेंस निलम्बन कराया गया था।
यातायात जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत 10 स्कूल एवं कालेजो में यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाकर यातायात नियमों की जानकारी देकर पालन किये जाने में अपील की गई, तथा जनजागरूकता रैली, हेलमेट रैली निकाली गई जिसमे ंलगभग 2545 व्यक्ति सम्मिलित हुए।

वर्ष 2022 में हल किये गये महत्वपूर्ण प्रकरण

अंधे कत्ल में प्राप्त सफलता
थाना-लालबाग के अपराध क्रमांक-251/21 धारा 363, 364, 302, 201 भा.द.वि. में घटना दिनांक 21.06.2021 को अज्ञात आरोपी द्वारा नाबालिक अपहृत देवेश साहू पिता हीरालाल साहू उम्र 12 साल निवासी इंदामरा का अपहरण कर गलाघोट कर हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नियत से शव को लिमो डेम में फैक दिया था। विवेचना के दौरान आरोपी तुलसी राम साहू आ0 पल्टन साहू उम्र 52 साल निवासी इंदामरा थाना लालबाग को दिनांक 06.02.2022 को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

थाना-लालबाग के अपराध क्रमांक-410/22 धारा 302, 201 भादवि. में घटना दिनांक 13.07.2022 को अज्ञात आरोपियों द्वारा मृतक हीरावन मांडले उम्र 31 साल निवासी लिटिया की हत्या का साक्ष्य छुपाने के नियत से शव को ग्राम बागतराई व लिटिया के मध्य सड़क किनारे फेक दिया गया था। विवेचना के दौरान बार-बार मिलने के लिए दबाव बनाने व गाली गलौज करने से तंग आकर हत्या करना पाये जाने पर आरोपिया मोमिन वर्मा एवं आरोपी डिगेश्वर वर्मा को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

थाना डोगरगढ़ के अपराध क्रमांक-539/22 धारा 363 भादवि., जोड़ने धारा 302, 364, 201 भादवि. मेंघटना दिनांक 19.07.2022 को अज्ञात आरोपी द्वारा नाबालिक अपहृता उम्र 13 साल 09 माह का अपहरण कर हत्या कर दिया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी छबिल कुर्रे उम्र 22 साल निवासी ग्राम कातवाली थाना डोंगरगढ़ को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

थाना-सोमनी के 251/22 धारा 302, 201 भादवि. में घटना दिनांक 24.09.2022 को अज्ञात आरोपी द्वारा मृतक संतोष यादव उम्र 40 साल गला घोट कर हत्या कर साक्ष्य छुपाने की लाश को ग्राम ठेकवा तिराहा मार्ग भाठा में फेंक दिया था। विवेचना के दौरान पैसों की लेन-देन की बात पर हत्या करने पाये जाने पर आरोपी दानिश खान आ. अनवर खान उम्र 23 साल निवासी तुलसीपुर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

थाना-बसंतपुर के 666/22 धारा 302, 201, 34 भादवि., 25, 27 आर्म्स एक्ट में घटना दिनांक 24.09.2022 को अज्ञात आरोपियों द्वारा मृतक आदित्य उर्फ गोविंदा सौदागर की सिर में गोली मार हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नियत से लाश को मोहारा नदी में फेक दिया गया था। विवेचना के दौरान अवैध संबंध की शंका पर हत्या किये जाने पर आरोपी 1. रमेश उर्फ पिंटू खपट्टा 2. जावेद खान 3. भारत बसोड़ 4. विधि से संघर्षरत् बालक उम्र 17 साल को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

थाना-बोरतलाव के 72/22 धारा 302, 201 भादवि. में घटना दिनांक 16.12.2022 को अज्ञात आरोपियों द्वारा मृतक चन्द्रभूषण सिंह उम्र 55 साल की गला घोट कर हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नियत से कोटना पानी पहाड़ी जंगल में लाकर जला कर फेक दिया गया था। विवेचना के दौरान आरोपिया लाभिनी साहू उम्र 27 साल एवं आरोपी नूतन साहू उम्र 25 साल को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

अज्ञात आरोपी का बलत्कार प्रकरण

थाना-डोंगरगांव के अपराध क्रमांक-240/22 धारा 376, 450, 460 भादवि. में घटना दिनांक 22.05.2022 की रात्रि अज्ञात आरोपी द्वारा घर अंदर प्रवेश कर पीड़िता उम्र 68 साल के साथ जबरदस्ती बलात्कार कर चोट पहुंचाया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी टेमन साहू पिता दली राम साहू उम्र 27 साल निवासी किरगी को दिनांक 25.11.2022 को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

एन.डी.पी.एस. एक्ट के महत्वपूर्ण अपराध

(1). थाना-कोतवाली के अपराध क्रमांक-129/22 धारा 20-बी एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रकरण में घटना दिनांक 23.02.2022 को आरोपी पुखराज सिंह चंदेल आ. बीरसिंह चंदेल उम्र 53 साल निवासी तुलसीपुर राजनांदगांव के कब्जे से अवैध रूप से रखे गांजा मांदक पदार्थ कुल 371.180 कि.ग्रा. किमती 12,48,400/- रूपये

(2). चौकी चिचोला के अपराध क्रमांक-345/22 धारा 20-बी एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रकरण में दिनांक 23.08.2022 को आरोपी सुमित थोड़वे एवं गणेश शेखर निवासी पूणे महाराष्ट्र से इनोवा कार में अवैध रूप से गांजा मादक पदार्थ कुल 196 किलो किमती 9,80,000/- रूपये

(3). चिचोला के अपराध क्रमांक-348/22 धारा 21-बी, 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रकरण में दिनांक 24़.08.2022 को आरोपी दीपक कुमार, चित्रकांत राजपूत, विवेक सोना निवासी जिला दुर्ग के कब्जे से अवैध रूप से परिवहन करते हुए 4.5 ग्राम ब्राउन-सूगर कीमती 45,000/-रूपये

(4). चौकी चिचोला के अपराध क्रमांक-402/22 धारा 21-बी एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रकरण में दिनांक 30़.09.2022 को आरोपी शौरभ सिन्हा, सोनूदास मानिकपुरी निवासी जिला दुर्ग के कब्जे से अवैध रूप से परिवहन करते हुए 19 ग्राम ब्राउन-सूगर कीमती 1,90,000/- रूपये जप्त करने में सफलता मिली।

कोटपा के तहत् की गई कार्यवाही

थाना-कोतवाली के अपराध क्रमांक-01/2022 धारा 4/21, 6/24 कोटपा एक्ट में घटना दिनांक 01.03.2022 को आरोपी शेख जुनादुल ईस्लाम उर्फ जानी निवासी ग्राम आरमबाग जिला दुगली वर्तमान जनरल मैनेजर होटल रैलिज राजनांदगांव 2. जय बग्गा होटल व्यवसायी होटल रैलिज के कब्जे हुक्का पार्टस एवं तम्बाकू प्लेवर जप्त कर कार्यवाही की गई।

नक्सल क्षेत्र में प्राप्त सफलता

दिनांक 13.05.2022 को मुखबीर से सूचना मिली की थाना बोरतलाव क्षेत्र में सक्रिय अज्ञात माओवादी नक्सल सदस्यों द्वारा किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने के लिये जंगल में विस्फोटक डम्प कर छुपा रखे है कि सूचना पर 01- क्लेमोर माईन्स-01 करीबन 02 किलों का, 02-सोलर प्लेट 01 नग, 03 स्वीच 03 नग, 04-माईक्रो मीटर-01 नग, 05- बैटरी 9 वाट वाला 03 नग, 06- सेल निप्पो कम्पनी का 02 नग, 07- सेल पेनासोनिक कम्पनी का 09 नग, 08- टू-पिन(मेल-फिमेल) 06 नग, 09- वायर कनेक्टर 04 नग, 10- वायर टेस्टर 01 सेट, 11- ब्लास्टिंग वायर 02 बंडल, 12- फ्लेक्सिबल वायर (लाल-नीला कलर का) 02 बडल, 13-पुराना सफेद फ्लेक्सिबल वायर करीबन 15 मीटर, 14- डेटोनेटर- 08 नग, 15-बारूद से भरा एल्युमिनियम डिब्बा 01 किलों का 01 नग, 16- स्टील ड्रम 20 किलों का 01 नग, 17- स्प्लिंटर कील बडा लगभग 01 किलों, 18- स्प्लिंटर कील छोटा लगभग 01 किलों, 19 स्प्लिंटर काच के टुकडे लगभग 01 किलों का जप्त किया गया।
दिनांक 08.07.2022 को थाना बागनदी क्षेत्रान्तर्गत सर्चिंग पार्टी दीवानटोला की ओर सर्चिंग करते आगे बढ़ रही थी कि करीबन 05 बजे शाम को चाबुकनाला से दीवानटोला जाने वाले जंगल मार्ग पुलियॉ के पास सर्चिंग पार्टी को वायर दिखाई दिया। बीडीएस टीम द्वारा सतर्कता पूर्वक सर्च कर 05 किलों को कुकर आईईडी निकाला गया, जिसे सुरक्षागत कारणों को ध्यान में रखते हुये ब्लास्ट किया गया।

वर्ष 2022 में जिला राजनांदगांव पुलिस द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्य

1. हमर बेटी हमर मान

माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप ’’हमर बेटी हमर मान’’ के तहत जिले के 23 स्कूल/कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र/ छात्राओं को बाल अधिकार एवं पॉक्सो एक्ट के अपराध, यातायात नियमों, अभिव्यक्ति ऐप तथा स्वयं की सुरक्षा एवं सेल्फ डिफेंस, चाईल्ड लाईन के नियमों के बारे में जानकारी दी गई। इसी प्रकार ’’हमर बेटी हमर मान’’ के तहत थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा कुल-47 स्कूल/कॉलेजों में कार्यक्रय आयोजित कर उपरोक्त जागरूकता संबंधी जानकारी दी गई है।

2. चलित थाना

’’विजुअल पुलिसिंग’’ जिले के विभिन्न थाना/चौकी के ग्रामों में कुल 234 चलित थाना लगाया जाकर उनकी शिकायतों एवं स्थानीय समस्या का निराकरण करने का प्रयास किया गया तथा सायबर अपराध, महिलाओं और बच्चों पर घटित अपराध, यातायात नियम, कानूनी अधिकार एवं नशा से दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी दी गई।

3. हमर तिरंगा क्रार्यक्रम

दिनांक 13.08.2022 को 75वीं स्वाधीनता दिवस के अवसर पर ’’हमर तिरंगा’’ अभियान के तहत राजनांदगांव पुलिस द्वारा शहीद जवानों को श्रद्धांजली अर्पित करने एवं जिला राजनांदगांव में निवासरत् शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किये जाने हेतु ’’हमर तिरंगा’’ यात्रा निकाला गया। जिसमें लगभग 1100 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सम्मलित हुए। जिसे गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया गया है।

4. महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा व अधिकार के लिए जागरूकता हेतु क्रार्यक्रम

दिनांक 20.08.2022 को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर सद्भावना दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान में ’’बढ़ाइये एक कदम-नारी शक्ति की ओर’’ सद्भावना पैदल मार्च राजनांदगांव पुलिस व मैवरिक फांउडेशन के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें 3500-4000 महिला/पुरूष/बच्चों सम्मलित हुए।

5. पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम

पुलिस स्मृति दिवस के के अवसर पर खेल को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों में खेल प्रति उत्साह बनाये रखने के उद्देश से रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में दिनांक 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक बालक/बालिका कबड्डी, क्रिकेट, व्हीलीबॉल, मटका दौड़, सद्भावना दौड़, रंगोली, मेहंदी, चित्र, वाद-विवाद, कराटे प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा अंतिम दिवस में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

6. राज्योत्सव प्रदर्शनी

छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव 2022 के अवर पर जिला स्तर में पुलिस की आधुनिक उपकरण, आधुनिक वाहन, आधुनिक हथियार एवं पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियानों को प्रदर्शित करते हुए स्टॉल/प्रदर्शनी लगायी गई, जो जिला स्तर पर प्रथम रही है।

7. जनसंवाद कक्ष का उद्घाटन

छत्तीसगढ़ शासन माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के करकमलों द्वारा दिनांक 23.11.2022 को पुलिस कार्यालय स्थित जनसंवाद कक्ष का लोकार्पण किया गया।

8. सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कार्यक्रम

ग्रामीण स्तर में खेल को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों में खेल प्रति उत्साह बनाये रखने के उद्देश से सामुदायिक पुलिसिंग के तहत अनुविभाग स्तर पर थाना-डोंगरगढ, थाना-डोंगरगांव एवं थाना-सोमनी में कबड्डी खेल आयोजित किया गया तथा थाना-बोरतलाव में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई।

9. 24 घण्टे के भीतर चालान प्रस्तुत

घटना दिनांक 18.12.2022 को आरोपी अजय यादव आ. गोपीराम राम यादव उम्र 22 निवासी ग्राम बरमपुर थाना डोंगरगढ़ पीड़िता उम्र 53 साल निवासी ग्राम मक्काटोला चौकी चिचोला के घर अंदर प्रवेश कर छेड़छाड़ किया था। चौकी चिचोला में दिनांक 19.12.2022 को अपराध क्रमांक-497/22 धारा 456,354,323 भादवि. पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर 24 घण्टे के भीतर दिनांक 20.12.2022 को न्यायालय में चालान पेश किया गया।

10. गुम मोबाईल

गुम मोबाईल खोजकर मोबाईल धारकों को वापस लौटने के निर्देश पर सायबर सेल टीम द्वारा छत्तीसगढ़ व अन्य राज्यों से कुल-306 मोबाईल लगभग कीमती 40 लाख रूपये खोज कर मोबाईल धारकों को लौटाया गया।

11. शहीद कप टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता

शहीदों की स्मृति में रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगित ’’शहीद कप’’ आयोजित की गई है। जिसमें राज्य के जिलों से जिला पुलिस बल, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, छत्तीसगढ़ शसस्त्र बल, आईटीबीपी., बी.एस.एफ., पुलिस मुख्यालय, रेडियों की टीम भाग ले रही है। इसी प्रकार शहीद कप क्रिकेट प्रतियोगिता में सद्भावना सीरीज भी आयोजित की गई है। जिसमें प्रेस, अधिवक्ता संघ, नागरिक, पुलिस विभाग, प्रशासन विभाग, जेल विभाग, नगर निगम की टीम भाग ले रही है। आगामी वर्ष में शहीदों की स्मृति में ’’ अखिल भारतीय व्हालीवॉल प्रतियोगिता ’’शहीद कप’’ का आयोजन किया जावेगा।

12. कानून-व्यवस्था

खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव, नव गठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई एवं मोहला-मानपुर-अं.चौकी तथा जिला अन्तर्गत 04 विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत 12 स्थानों पर भेट मुलाकात कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री महोदय छत्तीसगढ़ का प्रवास के दौरान सुदृढ़ सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित की गई। उपरोक्त के अतिरिक्त डोंगरगढ़ मॉं बम्लेश्वरी नवरात्रि मेला, गणेश विसर्जन, जन्माष्टमी पर्व, होलिका दहन, मुस्लिम पर्व एवं अन्य कानून-व्यवस्था स्थिति के दौरान पर्याप्त बल लगाकर कर कानून-व्यवस्था को नियंत्रित किया गया। जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित नही हुई।

error: Content is protected !!