डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने दिया बघेल सरकार के खिलाफ धरना

धरना-प्रदर्शन आंदोलन 12 अक्टूर को

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा नहीं दिये जाने का आरोप लगाकर भारतीय जनता पार्टी ने आज विधानसभा स्तरीय धरना-प्रदर्शन आंदोलन किया। आंदोलन 12 अक्टूबर को भी होगा। धरना-प्रदर्शन आंदोलन में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी, अकरम कुरैशी सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। वहीं धरना-प्रदर्शन के अंत में शाम करीब 4 बजे डॉ. सिंह ने मीडिया से भी अपनी बातें कही।

error: Content is protected !!