आक्रोश रैली को नियंत्रित करने पुलिस के छूटे पसीने

जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर

 

राजनांदगांव। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज विश्व हिन्दू परिषद् व बजरंग दल के संयुक्त नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन आंदोलन महावीर चौक जीई रोड में फ्लाई ओवर के नीचे किया गया। दोपहर 12 से 3 बजे तक के इस आंदोलन के दौरान कई भाजपा नेताओं सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

वक्तागण कवर्धा कांड को लेकर राज्य शासन के मंत्री के विरूद्ध बारी-बारी से रोष जता रहे थे। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती थी जो धरना प्रदर्शन के बाद इनकी आक्रोश रैली में शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने के हिसाब से थी। लेकिन पुलिस के अफसरों तक को रैली को नियंत्रित करने दौड़ने, भागने के साथ पसीने से लथपथ होना पड़ा। मानव मंदिर चौक में कुछ ज्यादा ही मशक्कत करनी पड़ी।

हिन्दू संगठनों द्वारा आक्रोश रैली की भी घोषणा एक दिन पहले ही कर दी गई थी। आक्रोश रैली अपराह्न 3.30 के बाद निकली जो शहर के विभिन्न गली-मोहल्लों में भगवा ध्वज और जय श्रीराम के नारे के साथ भ्रमण करते दिखी।

error: Content is protected !!