संस्कारधानी के विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह हुए 69 साल के, बधाइयों की हो रही बारिश

आज शहर के दशहरा कार्यक्रम में रहेंगे डॉक्टर साहब

राजनांदगांव। क्षेत्रीय विधायक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज उनहत्तर बरस के हो गये हैं। इस अवसर पर उन्हें प्रत्यक्ष मुलाकात कर और विभिन्न संचार माध्यमों से बड़ी संख्या में बधाई दी जा रही है। सच तो ये है कि बहुत लोग उन्हें आज भी मुख्यमंत्री ने नजरिये से पहले जैसा देखा करते थे वैसे आज भी देखते हैं।


ज्ञातव्य है कि डॉ. सिंह का जन्म 15 अक्टूबर 1952 को कवर्धा के गांव ठाठापुर (अब रामपुर) में किसान परिवार में हुआ था। तब कोई नहीं जानता था कि यही बालक आगे चलकर भारतीय राजनीति के आकाश में बड़ा सितारा बनकर उभरेगा।
1990 और 1993 में मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। 1999 और 2003 में भारत सरकार के मंत्री भी रहे। वर्ष 2004 के विधानसभा चुनाव में सफलता पायी और तब से 15 साल तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में छत्तीसगढ़ में विकास निर्माण और जनहित कार्यों की झड़ी लगाकर एक नये युग का सूत्रपात किया जो लोगों के दिलों में अविस्मरणीय छाप छोड़ गया है। डॉ. सिंह आज 15 अक्टूबर की रात्रि इस शहर के रावण वध कार्यक्रम म्यूनिसिपल स्कूल मैदान सहित कुछ विभिन्न कायक्रमों में उपस्थित रहेंगे।

          

 

error: Content is protected !!