राज्योत्सव पर लगीं हैं कई विभागों की प्रदर्शनी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव के उपलक्ष्य में यहां नगर निगम संचालित पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम गौरवपथ में अनेक विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई है। आबकारी विभाग की प्रदर्शनी नजर नहीं आयी।
राज्य शासन की योजनाओं को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी विभिन्न विभागों ने अपनी-अपनी ओर से लगाई है। उनमें जनसंपर्क, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुष अक्षय ऊर्जा (क्रेडा), वन एवं जलवायु परिवर्तन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उद्यान, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, जिला पंचायत, पौनी पसारी, पशुधन विकास, श्रम, कृषि एवं उद्यानिकी, पुलिस की प्रदर्शनी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के भी स्टाल लगाये गये हैं।
पुलिस ने अपनी प्रदर्शनी में आधुनिक आग्नेय अस्त्रों सहित जैमर आदि को रखा है। क्रेडा की प्रदर्शनी में बताया गया कि किसानों के लिये सोलर प्लांट योजना अभी बंद कर दी गई है। कारण कि गांवों की गौठान योजना में इसे शामिल कर लिया गया है। कृषि विभाग की प्रदर्शनी में गोबर से बने पेंट डिस्टेंपर-पुट्टी है जिन्हें कातलवाही (मुसरा) के किसान लाये हैं। वहीं तिरपेमेटा के किसान आरूग जैविक खाद लेकर आये हैं। कृषि विभाग की प्रदर्शनी में ही सोमाझिटिया (डोंगरगांव) के किसान खेमलाल देवांगन जो सर्विस में भी हैं द्वारा ली गई विविध उपज जैसे काला गेहूं, बंशी गेहूं, कांला चावल, लाल चावल, कोदो, रागी, काला नमक नाम की धान बाली, जैविक दुबराज, जैविक एचएमटी चावल आदि प्रशंसा बटोर रही है। वहीं उनके द्वारा तैयार 10 प्रकार के आर्गेनिक की प्रदर्शनी लगी है। वन एवं जलवायु परिवर्तन की प्रदर्शनी में महुआ प्रसंस्कृत उत्पाद है। जनसंपर्क की प्रदर्शनी में राज्य सरकार की योजनायें व उनकी सफलता को लेकर पठन सामग्रियां बांटी जा रही हैं।

 

error: Content is protected !!