शनि देव अपनी प्रिय राशियों पर रहेंगे मेहरबान,जानें अपना राशिफल

मेष- शनि का एकादश व सूर्य का इस राशि से द्वितीय प्रभाव व्यवसाय में लाभ देंगे । चन्द्रमा स्वास्थ्य प्रभावित करेगा। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।सफेद व लाल रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य मसूर व गेंहू का दान करें। गाय को गुड़ खिलाइए।

वृषभ-  राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। गुरु- चन्द्रमा शिक्षा में सफलता देंगे। शनि दशम कर्म भाव को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन हो सकता है। उच्चाधिकारियों से विवाद हो सकता है।लाल व पीला रंग शुभ है। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद लें।

मिथुन – इस राशि से द्वादश सूर्य व एकादश गुरु व्यवसाय के लिए बहुत बेहतर हैं। चन्द्रमा शिक्षा में प्रगति देंगे। व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।नीला व आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। मसूर व गुड़ का दान करें।

कर्क – आज का दिन जाँब में सफलता का है। अपने कार्य को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। कम्बल का दान करें। छात्र सफल रहेंगे।

सिंह – अभी सूर्य कर्म भाव में हैं। चन्द्रमा का गोचर आज आपको व्यवसाय व नौकरी में सफलता देगा। तुलसी का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

कन्या – वृष के सूर्य व मेष के गुरु आर्थिक सुख में सफलता देंगे। छात्रों के करियर में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शनि व बुध नौकरी में सफलता दे सकता है। गुरु का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है। विष्णु जी की पूजा करते रहें। पीला व सफेद रंग शुभ है। सप्त अन्न का दान करें।

तुला – सूर्य अभी अष्टम स्वास्थ्य के लिए बेहतर हैं। नौकरी में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। परिवार का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक- आज नौकरी में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व बैगनी रंग शुभ है। मसूर का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

धनु – आज इस राशि से पंचम गुरु तथा खष्ठम सूर्य बहुत ही शुभ हैं। धन की प्राप्ति होगी। पॉलिटीक्स में सफलता के संकेत हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। उड़द का दान करें। गाय को पालक खियाएं।

मकर- इस राशि से पंचम सूर्य,चतुर्थ गुरु तथा द्वितीय शनि लाभ देंगे। चन्द्रमा शुभ हैं। चन्द्र व बुध गोचर से मीडिया, आईटी व बैंकिंग नौकरी में लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। चावल का दान करें।

कुंभ – चतुर्थ स्थान पर सूर्य सफल करेंगे। आज सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। नौकरी से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगा। मसूर का दान करें।

मीन – तृतीय सूर्य नौकरी को मंगलमय रहेंगे। बुध तथा शुक्र रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि से द्वितीय गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा।तिल व गुड़ का दान करें।व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है।

error: Content is protected !!