यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, पुलिस ने शुरू की जांच

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक छात्र का शव मिला है। छात्र का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। इस घटना के बाद से छात्र के परिजन सदमे में हैं। वहीं छात्र के शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, छात्र बिश्रामपुर थाना इलाके के कुमदा कॉलोनी का रहने वाला था और बिलासपुर में रहकर UPSC की तैयारी कर रहा था। छात्र छुट्टी पर अपने घर आया था और अब उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। छात्र ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया है फ़िलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। छात्र के आत्महत्या करने की खबर मिलते ही बिश्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

पुलिस की टीम ने छात्र के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की टीम ने आत्महत्या का कारण जानने के लिए जांच भी शुरू कर दी है। वहीं छात्र द्वारा अचानक उठाए गए इस खौफनाक कदम के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। गर कोई ये जानना चाह रहा है कि, छात्र ने आत्महत्या क्यों की।

error: Content is protected !!