AFCAT Notification : एफकैट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी….

AFCAT Notification 2027:  भारतीय वायु सेना में नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल भारतीय वायु सेना IAF की ओर से एफकैट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो युवा AFCAT 2027 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जल्द ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। एफकैट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 11 दिसंबर, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

आयु-सीमा

फ्लाइंग ब्रांच के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 24 वर्ष और ग्राउंड ड्यूटी के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

परीक्षा शुल्क

एफकैट की परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। परीक्षा शुल्क 550 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही जिन उम्मीदवारों के पास एनसीसी या गेट परीक्षा का स्कोरकार्ड है। उन उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क में छूट दी गई है।

कितना मिलेगा वेतनमान

चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीटेक, बीई या अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।

इन 5 तरीकों से कर सकेंगे अप्लाई

एफकैट परीक्षा में आवेदन 12 नवंबर से शुरू होने वाले हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकेंगे।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज करना होगा।
  • अब फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
  • अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!