इंडिया गठबंधन की महारैली के बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के कनॉट प्लेस में दुकानें बंद होने को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने ‘चलो दिल्ली’ मार्च के दौरान दिवाली से पहले व्यापारियों के नुकसान के दावों पर पलटवार किया है. दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की महारैली आज आयोजित हो रही है.
रैली का आयोजन शाम 5 बजे तक किया जाएगा. रैली का आयोजन मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को हो रहा है. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने कनॉट प्लेस की दुकानें जबरन बंद करवाईं, जिससे व्यापारियों को नुकसान हुआ.
कांग्रेस के नेतृत्व वाला INDIA गठबंधन आज रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन कर रहा है. यहां भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि कनॉट प्लेस आते समय पता चला है कि BJP ने जबरदस्ती सारी दुकानें बंद करवा दी हैं.
राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी की वजह से व्यापारियों का नुकसान हो रहा है.
जिसके कारण व्यापारियों को बहुत ही ज्यादा नुकसान हो रहा है. व्यापारियों का नुकसान कौन कर रहा है, ये खुद समझने वाली बात है. दीवाली से ठीक पहले होने वाले इस प्रदर्शन के कारण व्यापार प्रभावित होने के दावों और दिल्ली के व्यापारियों की आशंकाओं पर राहुल गांधी ने पलटवार किया है.
राहुल गांधी ने खुली बस में रवाना होने के दौरान वीडियो मैसैज में कहा कि व्यापारियों का नुकसान कौन कर रहा है, कैसे हो रहा है, यह आप जान लीजिए! राहुल गांधी ने ये आरोप ऐसे समय में लगाए हैं जब कई व्यापार संगठनों ने त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली में रैली नहीं करने की अपील की थी.

