अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में भर्ती….

Amitabh Bachchan: बाॅलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन को लेकर इस समय बड़ी खबर आ रही है। आज सुबह एक्टर को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दरअसल, उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई है। बताया जा रहा है कि इस समय उनकी हालत में सुधार है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस काफी चिंतित हो रहे हैं। 81 साल के अमिताभ को शुक्रवार के दिन सुबह 6 बजे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्हें हाई सिक्योरिटी के साथ अस्पताल ले जाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले काफी दिनों से अमिताभ का शेड्यूल काफी बिजी चल रहा था।

अमिताभ ने शेयर किया पोस्ट

बिजी शेड्यूल के कारण अमिताभ की सेहत पर काफी असर पड़ा। हालांकि, अब अमिताभ की हालात में सुधार हैं, लेकिन अभी भी वे अस्पताल में भर्ती हैं। इसी बीच अमिताभ ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा, आपका हमेशा आभार। इस ट्वीट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपनी सफल सर्जरी के लिए अमिताभ ने अपने शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया है। इससे पहले भी अमिताभ को कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। कई बार उन्हें शूटिंग के दौरान चोट लगने की वजह से, तो कई बार उनकी सेहत के कारण एडमिट किया गया। साल 2018 में आई फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में एक्शन सीन करते समय भी उन्हें गंभीर चोट लगी थी। उन्होंने बाॅडी डबल की जगह खुद इस सीन को करने की इच्छा रखी थी।

error: Content is protected !!