लोकसभा चुनाव अभियान को लेकर भाजपा के विभिन्न समिति के प्रभारियों की घोषणा

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव अभियान पूरे शबाब पर है, गाँव चलों अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता ग्रामों व शहरी क्षेत्र के वार्डो में रात-दिन बिता रहे है वही अभियान को और पुख्ता बनाने के लिये पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश पटेल ने विभिन्न अभियान समितियों के प्रभारियों की घोषणा की है।
भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पार्टी के नव सदस्यता अभियान समिति के वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन सिंह बघेल जिला संयोजक तथा सावन वर्मा व हरीश गांधी सहसंयोजक बनाये गये है, इसी प्रकार प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिये राजेन्द्र जैन बंटू व देवशरण सेन को जिम्मेदारी दी गई है। बूथ सशक्तिकरण अभियान के लिये जिला भाजपा के महामंत्री राजेन्द्र गोलछा व वीरेन्द्र जैन का नाम तय किया गया है, इसी तरह गाँव चलों अभियान समिति में रविन्द्र वैष्णव, सावन वर्मा व दिनेश साहू को मनोनीत किया गया है। महिला स्व-सहायता समूह और गैर सरकारी संस्था की संपर्क अभियान की कमान सुश्री आभा तिवारी व श्रीमती किरण साहू को दी गई है, इसी तरह डिजिटल दीवार लेखन के लिये भी जिला स्तरीय टीम बनाई गई है, जिसमें लीलाधर साहू को जिला संयोजक व आलोक बिंदल को जिला सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी अध्यक्ष रमेश पटेल ने सभी समितियों के प्रभारियों से आह्वान किया है कि प्रण-प्राण से अपने-अपने कार्यो को अंजाम दे।

error: Content is protected !!