Arvind Kejriwal Happy On Saurav Das and Ashutosh Ranka Bail: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सौरव दास और आशुतोष रांका सात दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। दिल्ली की स्पेशल कोर्ट (SEM) ने दोनों सीजेपी नेताओं को ₹50 हजार के बॉन्ड पर सशर्त जमानत दी। सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत मिलने पर अरविंद केजरीवाल खुश हो गए हैं। आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दोनों के बेल का स्वागत करते हुए धाई दी और साथ ही एक सलाह भी दी।
आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर सौरव दास-आशुतोष के लिए लिखा- आशुतोष और सौरव को बेल मिलने पर बहुत बधाई। ऐसे ही देश के लिए संघर्ष करते रहो। पूरा देश आपके साथ है।
बता दें कि 21 अक्टूबर को सुनवाई के दौरान दिल्ली की स्पेशल कोर्ट को सीजेपी नेताओं ने विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) को लिखित में आश्वासन दिया कि वे जंतर-मंतर स्थल को कानून के अनुसार गैर-अधिसूचित किए जाने तक शांति बनाए रखेंगे। वहां विरोध प्रदर्शन नहीं करेंगे। इसके बाद स्पेशल कोर्ट ने दोनों को ₹50 हजार के बॉन्ड पर छोड़ने का आदेश दिया। सीजेपी ने सौरव और आशुतोष की रिहाई के लिए विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के आदेश का स्वागत किया है।
सौरव दास और आशुतोष रांका नहीं करेंगे विरोध प्रदर्शन
सीजेपी के दोनों सदस्यों ने SEM ऋतु राज के सामने लिखित में वादा किया है कि वो जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन नहीं करेंगे। इसके बाद 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत बॉन्ड और जमानत बॉन्ड जमा कराया गया और फिर दोनों को रिहा किया गया। तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका और सौरव दास ने खुशी जताई और अपनी टीम के साथ दिखे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने आगे की किसी रणनीति की बात नहीं की लेकिन अब माना जा रहा है कि अभिजीत दीपके को उनकी कोर टीम का साथ वापस मिल गया है, ऐसे में आगे फिर कुछ बड़ा हो सकता है।

