बीजेपी की जीत के बीच बड़ी खबर, शिवराज कैबिनेट के 12 मंत्री चल रहे पीछे

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Election Result 2023) के वोटों की गिनती जारी है। भारतीय जनता पार्टी ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। 160 से अधिक सीटों पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। कुछ सीटों पर नतीजें भी आने शुरू हो गए है। वहीं एमपी में भाजपा की जीत के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शिवराज कैबिनेट के 12 मंत्री पीछे चल रहे है।

एमपी में बीजेपी और कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2023 में कई दिग्गजों को मैदान में उतारा हैं। कई दिग्गज की साख दांव पर लगी हुई है। इसी बीच एक बड़ी खबर निकल सामने आई है। बताया जा रहा है कि शिवराज सरकार के 12 मंत्री पीछे चल रहे हैं।

error: Content is protected !!