बड़ी खबरः दिल्ली में एक और ब्लास्ट की खबर, महिपालपुर के रैडिसन होटल के पास से आई तेज धमाके की आवाज, कांप उठा इलाका

Delhi Blast: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आई है। दिल्ली में एक और ब्लास्ट की खबर सामने आ रही है। दिल्ली के महिपालपुर स्थित रैडिसन होटल (Radisson Hotels) के पास तेज धमाके की आवाज सुनाई दी है। तेज धमाके की आवाज से इलाका कांप उठा। क्षेत्र के लोग दहशत में है। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं है। धमाके का कारण अज्ञात है।

मामले में दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि एक DTC बस का टायर फटने से ब्लास्ट की आवाज आई। वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि मौके से कुछ संदिग्ध नहीं मिला है।

दिल्ली पुलिस ने क्षेत्र का सत्यापन किया है और पुष्टि की है कि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। आसपास के लोगों ने धमाके की आवाज सुनी और तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस और जांच एजेंसियां पहुंच गई हैं। इस दौरान दमकल विभाग के साथ सभी टीमें ये ढूंढने की कोशिश में लगी रहीं कि धमाका किस वजह से हुआ।

बता दें, लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद से दिल्ली में हाई अलर्ट है। हर जगह सुरक्षा टाइट है। ऐसे में दिल्ली के हर चौक चौराहे और संवेदनशील इलाकों में सिक्योरिटी कड़ी है और आने-जाने वाले सभी वाहनों पर नजर रखी जा रही है।

error: Content is protected !!