सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर बड़ी अपडेटः बंगाल पुलिस ने 3 हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया

Suvendu Adhikari PA Chandranath Rath Murder: बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या में बड़ी अपडेट सामने आया है। मामले में बंगाल पुलिस (Bengal Police) ने 3 हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। हालांकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है। पुलिस ने चंद्रनाथ हत्याकांड में सुपारी किलर्स के भी शामिल होने का शक जताया है।

इधर सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड का बांग्लादेश बॉर्डर लिंक भी सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या करने के बाद सभी आरोपी बांग्लादेश बॉर्डर की तरफ भागे थे। अंदेशा जताया जा रहा रहा है कि सभी आरोपी बांग्लादेश भाग सकते हैं।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम के दोहरिया इलाका में बुधवार रात 10.30 बजे भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हाईप्रोफाइल राजनीति हत्याकांड के बाद पूरे बंगाल में बवाल मचा हुआ है। बीजेपी कार्यकर्ता अपराधियों के एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। वहीं बीजेपी ने इस हत्या का आरोप टीएमसी पर लगाया है। बीजेपी का कहना है कि टीएमसी के गुंडों ने बीजेपी नेता के पीए की हत्या की है। वहीं टीएमसी ने इसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।

इस तरह हत्याकांड को दिया गया अंजाम

जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 10.30 बजे नॉर्थ 24 परगना के मध्यमग्राम से गुजर रहे थे। ड्राइवर कार चला था और वो बगल वाली सीट पर बैठे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!