बीजेपी का प्रचार वाहन पलटा, 3 की मौत, 11 गंभीर घायल..

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीजेपी के प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं से भरा वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग गंभीर घायल बताए जा रहे है। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के रहली थाना अंतर्गत बगरोंन बरखेड़ा रोड़ पर  भाजपा प्रत्याशी मंत्री गोपाल भार्गव का प्रचार कर रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।  हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं इस घटना में 11 लोग के गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल सागर में भर्ती कराया गया हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार वाहन में सवार होकर लोग प्रचार करने के लिए जा रहे थे, तभी अचानक से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रहली थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को एंबुलेंस की मदद से पहले रहली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां गंभीर घायलों को सागर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि राजेश अहिरवार नाम की व्यक्ति की अस्पताल पहुंचने के दौरान मौत हो गई, जबकि लखन अहिरवार नामक युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया ,हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की।

प्रचार वाहन के दुर्घटनाग्रस्त वीडियो सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है ,जिसमें घायल लोग सकड़ पर पड़े हुए हैं ,वहीं सड़क पर प्रचार सामग्री भी बिखरी हुई दिखाई दे रही है। घटना के बाद भाजपा प्रत्याशी गोपाल भार्गव के पुत्र अभिषेक भार्गव निजी अस्पताल पहुंचकर कार्यकर्ताओं का हाल जाना और हर संभव इलाज की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। वहीं सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, आज एक दुर्भाग्य पूर्ण दुर्घटना में हमारे कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना स्थल से उन्हें सागर की निजी राय अस्पताल में भर्ती कराया है ,सभी का निशुल्क इलाज जारी है। हमारे कार्यकर्ता हमारी ताकत है और उनका ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है ,सभी के बेहतर इलाज का प्रबंध किया गया है ,सभी शीघ्र स्वस्थ हो प्रभु के चरणों में यही कामना है।

error: Content is protected !!