CG: भोजन की तलाश में घर में घुसा भालू, मची अफरा-तफरी….

कांकेर। शहर के रिहायशी इलाके गोविंदपुर में भालुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अंधेरा होते ही इलाके में भालुओं की सक्रियता नजर आ रही है। भोजन की तलाश में भालू कई घरों के दरवाजे तक तोड़ चुका है, लेकिन अब हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

भालू का वीडियो वायरल

बिती रात गोविंदपुर के एक घर में अचानक भालू घुस आया। घर में भोजन तलाशने के बाद भालू कुछ देर वहीं आराम फरमाता हुआ नजर आया। इस दौरान घर के सदस्य दहशत के चलते अंदर ही दुबके रहे। परिवार के सदस्यों ने भालू का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रभावी कदम उठाने की मांग

भालू के घर के अंदर मौजूद रहने तक परिवार में दहशत का माहौल बना रहा। लगातार हो रही घटनाओं से गोविंदपुर के रहवासी परेशान और भयभीत हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालुओं को रिहायशी इलाके से दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!