CG BREAKING: डीजल चोरी के आरोपी को छोड़ने पर ASI सस्पेंड, SSP ने जारी किया आदेश…

बिलासपुर। डीजल चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद छोड़ने के मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने कार्रवाई करते हुए एएसआई उमेश उपाध्याय को निलंबित कर दिया है. पूरे वाकये का वीडियो वायरल हुआ था.

जानकारी के अनुसार, कोनी थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक और ट्रेलर जैसे भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 आरोपियों को दबिश देकर पकड़ा था.

गिरफ्तार करने के बाद थाने से इन पांच आरोपियों में से तीन आरोपियों बैसाखू, राजेश, राजू को छोड़ दिया. इसका वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने संज्ञान लेते हुए एएसआई उमेश उपाध्याय को निलंबित कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!