छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा का निधन, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बिलासपुर। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई है। उन्हें बिलासपुर सिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, रूपनारायण सिन्हा बिलासपुर में BJP के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में शामिल हुए थे और वे प्रशिक्षण महाअभियान के प्रभारी थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और कार्डियक अरेस्ट आने पर उन्हें सिम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

डॉ रमन सिंह ने जताया शोक

विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने शोसल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री रूपनारायण सिन्हा जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। भगवान श्री विष्णु पुण्यात्मा को श्रीधाम में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

रूपनारायण सिन्हा का निधन भाजपा के लिए बड़ी क्षति

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक ने रूपनारायण सिन्हा के निधन को भाजपा के लिए बड़ी क्षति बताया है। धरमलाल कौशिक ने कहा कि उन्होंने भाजपा के विभिन्न पदों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई थीं।

पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान स्थगित

इधर रूपनारायण सिन्हा के निधन के बाद BJP का पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान स्थगित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, तिफरा के झूलेलाल मंगलम में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होना था, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। वहीं बिलासपुर सिम्स से उनके पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस के जरिए रायपुर के लिए रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!