कलेक्टर का बड़ा एक्शन; 16 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, आदेश जारी…

जांजगीर। कलेक्टर कार्यालय (भू-अभिलेख शाखा) जांजगीर-चांपा द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से जिले में पदस्थ 16 राजस्व निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार राजस्व निरीक्षकों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से स्थानांतरित कर विभिन्न तहसीलों एवं राजस्व निरीक्षक मंडलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश के तहत जांजगीर, नवागढ़, पामगढ़, बलौदा, अकलतरा, सारागांव, शिवरीनारायण, बम्हनीडीह सहित अन्य क्षेत्रों में पदस्थ राजस्व निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें श्री अशोक कुमार साहू को जांजगीर से अमोरा, मिमांशु भास्कर को सुकली से मुलमुला, रंजना राठौर को बिरगहनी से नजूल चांपा तथा चंद्रराम साहू को नवागढ़ से पहरिया एवं अतिरिक्त प्रभार खिसोरा सौंपा गया है।

इसी प्रकार कई अन्य अधिकारियों को भी नई तहसीलों एवं राजस्व मंडलों में पदस्थ किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी राजस्व निरीक्षक एक दिवस के भीतर अपना प्रभार सौंपकर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से राजस्व कार्यों में गति आएगी तथा क्षेत्रीय स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

प्रमुख राजस्व निरीक्षक के तबादले

  • अशोक कुमार साहू – जांजगीर से अमोरा
  • मिमांशु भास्कर – सुकली से मुलमुला
  • रंजना राठौर – बिरगहनी से नजूल चांपा
  • चंद्रराम साहू – नवागढ़ से पहरिया
  • पियान आर. कुर्रेही – अमोरा से बिरगहनी
  • किशोर सिंह सिदार – शिवरीनारायण से सारागांव
  • जितेंद्र सिंह – कोटगढ़ से बलौदा
  • जोगेशर सिहानी – बलौदा से अकलतरा
  • रामायण प्रसाद सूर्यवंशी – पहरिया से बम्हनीडीह
  • जयनारायण भुईन्द्र – मुलमुला से शिवरीनारायण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!