बिजली कटौती और बढ़े बिल के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, ट्रांसफार्मर की पूजा कर जताया विरोध

रायपुर। राजधानी रायपुर में अघोषित बिजली कटौती, महंगी बिजली और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर कांग्रेस ने आज अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने इस बार विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए ट्रांसफार्मर की विधि-विधान से पूजा कर बिजली बिल कम आने और अघोषित बिजली कटौती न हो इसी कामना की।

विकास उपाध्याय की मौजूदगी में पंडितों ने ट्रांसफार्मर की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अनोखे अंदाज में सरकार का विरोध जताया।

कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेशभर में लगातार अघोषित बिजली कटौती हो रही है। इसके साथ ही महंगी बिजली दरों, लो-वोल्टेज की समस्या और सोलर पैनल से खरीदी जाने वाली बिजली की दर कम किए जाने से आम जनता और उपभोक्ता परेशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!