देवभोग में फिर कांपी धरती, 36 घंटे में तीसरी बार आए भूकंप के झटके…

देवभोग क्षेत्र में एक बार फिर भूकंप के हल्के झटके दर्ज किए गए हैं। आज दोपहर लगभग 2:20 बजे धरती में कंपन महसूस हुआ, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। लगातार आ रहे झटकों से ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है।

36 घंटे में तीसरी बार महसूस हुए भूकंप के झटके

मिली जानकारी के अनुसार, बीते 36 घंटों में यह तीसरी बार है जब भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले कल शाम करीब 7:20 बजे भी धरती कांपी थी। वहीं, एक दिन पहले आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 0.7 मापी गई थी। झटके भले ही हल्के रहे हों और अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन बार-बार हो रही इस गतिविधि से लोगों में डर बना हुआ है। एहतियात के तौर पर कई ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों पर समय बिताते नजर आए।

अफवाहों पर ध्यान न दें

स्थानीय प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के हल्के झटके भूगर्भीय गतिविधियों का संकेत हो सकते हैं, हालांकि फिलहाल घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!