एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

यूट्यूबर एल्विश यादव  (Elvish Yadav) एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गए हैं। हाल ही में उन्होंने कथित तौर पर “कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party)” का मजाक उड़ाते हुए पोस्ट किए थे, जिसके बाद उनका नया वीडियो और पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इसी क्रम में एल्विश ने अब मजाकिया अंदाज़ में एक नई तथाकथित “पार्टी” की घोषणा कर दी है, जिसका नाम उन्होंने “खरगोश जनता पार्टी” (Khargosh Janata Party) बताया है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक डिजिटल पोस्टर भी साझा किया, जो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा- “सारे भाई जंतर-मंतर पहुंच जाओ, सबको फ्री गाजर मिलेगी!”

मामला तब शुरू हुआ जब उन्होंने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा कि वे “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)” के सदस्यों से बहस नहीं करते और “डिबेट से बेहतर पेस्ट कंट्रोल काम करता है।”उनकी इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने इस बयान को आपत्तिजनक बताते हुए इसे सीधे तौर पर धमकी भरे और असंवेदनशील भाषा के रूप में लिया।पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों ने एल्विश यादव को लेकर अलग-अलग राय रखी कुछ यूजर्स ने इसे व्यंग्य और मजाक बताया, जबकि कई ने इस तरह की भाषा के इस्तेमाल पर सवाल उठाए और आलोचना की।

 ‘जंतर-मंतर पहुंचो, मुफ्त गाजर मिलेगी’

विवाद तब और गहरा गया जब एल्विश यादव ने एक और पोस्ट साझा करते हुए “कॉकरोच जनता पार्टी” के जवाब में अपनी एक काल्पनिक “खरगोश जनता पार्टी” का डिजिटल पोस्टर और मैनिफेस्टो जारी किया। इस मैनिफेस्टो में उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा गाजर हमारा हक, स्पीड हमारी पहचान है… खरगोश एकता जिंदाबाद! तेज दिमाग, लंबे कान, सबका विकास गाजर के साथ।” इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा “सारे भाई जंतर-मंतर पहुंच जाओ, सभी को मुफ्त गाजर मिलेगी। उनके इस पोस्ट को कई लोग व्यंग्य और मनोरंजन के रूप में देख रहे हैं, जबकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इसे लेकर आपत्ति भी जता रहे हैं। मामला अब लगातार ऑनलाइन बहस का विषय बना हुआ है, जहां समर्थक और आलोचक दोनों ही अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विवाद बढ़ने पर एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर इस पूरे मामले पर सफाई भी दी। हालांकि, इससे पहले ही उनका पोस्ट X (पूर्व ट्विटर) पर तेजी से वायरल हो चुका था और कुछ ही घंटों में इसे 20 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचने की बात सामने आई। इस बीच सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने इसे केवल व्यंग्य और मजाक बताया, जबकि कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए उनकी सार्वजनिक चुप्पी और अन्य मुद्दों पर प्रतिक्रिया को लेकर सवाल उठाए।

ट्रोलिंग के बाद एल्विश यादव को देनी पड़ी सफाई!

स्थिति बिगड़ने पर एल्विश यादव ने एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई पेश की। इस वीडियो में उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए अपने बयान और पोस्ट को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दायरे में बताया। उन्होंने कहा, “देश में हर नागरिक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मिली हुई है। मुझे भी बोलने की पूरी आजादी है और मैं बस अपनी बात रख रहा हूं।”

उनकी इस सफाई के बाद भी सोशल मीडिया पर बहस थमी नहीं है। एक वर्ग इसे अभिव्यक्ति का अधिकार बता रहा है, जबकि दूसरा वर्ग उनके कंटेंट और भाषा पर सवाल उठाता नजर आ रहा है। फिलहाल यह मामला लगातार ऑनलाइन चर्चा में बना हुआ है।“खरगोश जनता पार्टी” से जुड़े पोस्ट और टिप्पणियों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब दो धड़ों में बंट गया है। एक तरफ उनके समर्थक और फैंस उनके पक्ष में उतर आए हैं और इसे केवल सोशल मीडिया सटायर और मनोरंजक कंटेंट बता रहे हैं। उनका कहना है कि इसे गंभीर राजनीतिक या विवादित मुद्दे की तरह नहीं देखा जाना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ आलोचक इस पूरे घटनाक्रम को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए उनकी भाषा और सोशल मीडिया व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!