मानसून में सर्दी-खांसी से राहत के लिए अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे, बिना दवा जल्दी मिलेगा आराम

Home Remedies For Cold: मॉनसून के मौसम में नमी और तापमान में बार-बार होने वाले बदलाव के कारण सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या आम हो जाती है. ऐसे समय में दवाइयों की बजाय यदि हम घरेलू नुस्खों को अपनाएं, तो न सिर्फ जल्दी राहत मिलती है बल्कि शरीर पर किसी प्रकार का साइड इफेक्ट भी नहीं होता.

आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय, जो इस मौसम में बेहद फायदेमंद साबित होते हैं.

Home Remedies For Cold

Home Remedies For Cold

1. अदरक और शहद का सेवन (Home Remedies For Cold)

  • कैसे लें – एक चम्मच अदरक का रस निकालकर उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं.
  • कब लें – दिन में दो बार सेवन करें.
  • फायदा – खांसी में राहत मिलती है और गले की खराश कम होती है.

2. तुलसी की चाय (Home Remedies For Cold)

  • कैसे बनाएं – पानी में तुलसी की 5–6 पत्तियां डालकर उबालें. चाहें तो इसमें अदरक और काली मिर्च भी मिला सकते हैं.
  • कब लें – सुबह और शाम पी सकते हैं.
  • फायदा – इम्यूनिटी बढ़ती है और सर्दी-जुकाम में राहत मिलती है.

3. हल्दी वाला दूध (गोल्डन मिल्क)

  • कैसे बनाएं – एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं.
  • कब लें – रात को सोने से पहले पिएं.
  • फायदा – रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और खांसी-जुकाम में आराम मिलता है.

4. भाप लेना (Home Remedies For Cold)

  • कैसे करें – गर्म पानी में विक्स या नीलगिरी का तेल डालें और तौलिए से सिर ढककर भाप लें.
  • कब करें – दिन में 1–2 बार.
  • फायदा – बंद नाक खुलती है और सांस की तकलीफ में राहत मिलती है.

5. काली मिर्च और शहद

  • कैसे लें – एक चुटकी काली मिर्च पाउडर में एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें.
  • कब लें – दिन में एक बार.
  • फायदा – खांसी में राहत और गले को आराम मिलता है.

सावधानियां भी जरूरी (Home Remedies For Cold)

  1. भीगने से बचें, और अगर भीग जाएं तो तुरंत कपड़े बदल लें.
  2. हल्का और सुपाच्य भोजन करें.
  3. पर्याप्त नींद लें और दिनभर पानी पीते रहें.

error: Content is protected !!