दो युवकों पर 4 भालुओं ने किया हमला, बाल-बाल बची एक की जान

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भालुओं का आतंक देखने को मिला है, जहां दो युवकों पर 4 भालुओं ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से दोनों युवकों में अफरा-तफरी मच गई। एक युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकला, जबकि दूसरा युवक इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के अरसीकन्हार रेंज के तुमडीबहार इलाके में जंगल की ओर जा रहे थे, तभी अचानक 4 भालुओं ने उन पर हमला कर दिया। एक युवक मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

वहीं दूसरे युवक पर चार भालुओं ने हमला कर दिया। युवक ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया और बचाव के लिए चीख-पुकार की। उसकी आवाज सुनकर भालू जंगल की ओर भाग गए।

ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील

हमले में युवक घायल हो गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी लाया गया। यहां उसका इलाज किया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जंगल क्षेत्र में लगातार वन्यजीवों की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!