आरबीआई ग्रेड बी पदों पर सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जल्द कर लें अप्लाई

RBI Grade B Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारियों में लगे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। आरबीआई की ओर से ग्रेड बी ऑफिसर के 60 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती चल रही है जिसके लिए आवेदन की लास्ट डेट 20 मई निर्धारित है। ऐसे में जो युवा भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और अभी तक किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर सके हैं वे जल्द से जल्द फॉर्म भर लें। एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर भर सकते हैं।

पात्रता एवं मापदंड

ऑफिसर ग्रेड B General पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने न्यूनतम 60 फीसदी अंको के साथ ग्रेजुएशन (एससी/ एसटी/ पीएच 55%) उत्तीर्ण किया हो। ऑफिसर ग्रेड B DEPR पदों के लिए इकोनॉमिक्स, Finance में पोस्ट ग्रेजुएशन/ PGDM/ MBA और ऑफिसर ग्रेड B DSIM पदों पर आवेदन के लिए स्टैटिक्स या मैथमेटिक्स विषयों से पोस्ट ग्रेजुएशन किया हो।
शैक्षिक योग्यता के अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

  • ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ibpsreg.ibps.in/rbisbmar26/ पर विजिट करें।
  • होम पेज पर Click here for New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • इसके बाद Login for already Registered Candidates पर क्लिक करके अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • निर्धारित एप्लीकेशन फीस जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
RBI Grade B Vacancy 2026 notification

आवेदन शुल्क

आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन के साथ उम्मीदवारों को 850 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये निर्धारित है।

भर्ती विवरण
इस भर्ती के जरिये ग्रेड बी ऑफिसर के कुल 60 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार ऑफिसर ग्रेड B General के लिए 40 पद, ऑफिसर ग्रेड B DEP के लिए 10 पद और ऑफिसर ग्रेड B DSIM के लिए 10 पद आरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!