पाकिस्तान में एक बार फिर अनजान बाइक सवारों ने आतंकियों को निशाना बनाया है। इस बार इन अनजान हमलावरों के निशाने पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी था. कराची में लश्कर से जुड़े इस आतंकी की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि चार अज्ञात हमलावरों ने आतंकी को निशाना बनाया और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए. ये लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद का करीबी बताया जा रहा है.
हालांकि, अभी तक आतंकी की पहचान और उसकी संगठन में भूमिका को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और हमलावरों की तलाश के साथ-साथ हत्या की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.
जांच एजेंसिया कर रही हैं पता
कराची में हुई इस हत्या को पाकिस्तान में आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों को लगातार निशाना बनाए जाने की घटनाओं से जोड़कर भी देखा जा रहा है. हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं है कि इस हमले के पीछे किसी प्रतिद्वंद्वी आतंकी गुट का हाथ है या फिर हत्या की कोई दूसरी वजह है.
चार अज्ञात हमलावरों द्वारा लश्कर से जुड़े आतंकी की हत्या किए जाने के बाद पाकिस्तान में आतंकी संगठनों की गतिविधियों और उनकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल, जांच एजेंसियां हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाने में जुटी हैं.

