Haryana Election Result: राहुल गांधी ने जहां किया प्रचार, वहां बुरी तरह हार रही कांग्रेस…

 (Haryana Assembly Election 2024 Result)। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर (JK) विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। हरियाणा में अब तक का नतीजा किसी टी20 मुकाबले से कम नहीं रहा है। पहले कांग्रेस बहुत आगे थी, फिर भाजपा ने बढ़त बना ली।

क्यों जीत रही भाजपा, क्यों हारी कांग्रेस

हरियाणा में भाजपा की जीत के पीछे केंद्रीय नेतृत्व की रणनीति को श्रेय दिया जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस की रणनीति में इस बात का अंतर रहा कि जहां भाजपा ने उन नेताओं को हटाया, जो जीत में बाधा बन रहे थे। वहीं कांग्रेस ऐसा कोई बोल्ड फैसला नहीं ले सकी। यही कारण है कि पार्टी के बड़े नेता अंदरूनी कलह करते रहे। कुमारी सैलजा इसका उदाहरण हैं।

एग्जिट पोल के बाद कांग्रेस नेताओं ने जीत का श्रेय राहुल गांधी को देना शुरू कर दिया था। ताजा खबर यह है कि राहुल ने हरियाणा की जिन 12 विधानसभा सीटों पर प्रचार किया, उनमें से 8 पर कांग्रेस पीछे चल रही है।

भाजपा की जीत में संघ की भूमिका

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा के कार्यकर्ताओं की माइक्रो मैनेजमेंट ने काम किया
  • संघ ने संभाला मोर्चा, मोहन भागवत तीन दिन रहे हरियाणा में
  • प्रदेश में साइलेंट वोटर ने जबरदस्त भूमिका निभाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!