हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा; 2 महिला और 2 बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल…

दुर्ग। कुम्हारी के समीप नेशनल हाइवे 53 पर सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से तेज रफ्तार स्कूटी जा टकराई, जिसमें स्कूटी सवार दो महिला और दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक बच्चा घायल हुआ है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भिलाई-3 निवासी अमृत निर्मलकर (28 वर्ष) स्कूटी चला रही थीं. उनके साथ कुल पाँच लोग बसंत विहार, रायपुर स्थित अपने मामा के घर जाने के लिए निकले थे. रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ऑक्सीजन सिलेंडर लोड ट्रैक्टर क्रमांक CG 07 NA 0930 के पीछे स्कूटी टकरा गई.

दुर्घटना में चार व्यक्तियों की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई, जबकि एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों में अमृत निर्मलकर (28 वर्ष) के अलावा लक्ष्मी निर्मलकर (26 वर्ष), यासना (7 वर्ष), डाली (4 वर्ष) शामिल हैं. वहीं घायल भावेश (8 वर्ष) को उपचार के लिए एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला स्थित मर्चुरी में रखा गया है. घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है. दुर्घटना में संलिप्त ट्रैक्टर को पुलिस द्वारा जप्त कर थाना परिसर लाया गया है. वहीं ट्रैक्टर चालक भोला यादव को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है. प्रकरण की विवेचना जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!